Gorkha International

Connecting Gorkhas, connecting the world

Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.

Media

Media & Community

Gorkha International connecting Gorkhas connecting the world across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.

10 lakhs+ international audience as per Google Analytics.

Watch Gorkha International on YouTube →

Post Page Advertisement [Top]

देहरादून:   खेल व अभिनय कला में देश भर में प्रसिद्ध ओलंपस हाई स्कूल ने 20 वा  एथलेटिक्स मीट और पीटी डिस्प्ले मनाया। मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक ओएनजीसी मनोज बर्थवाल जबकि विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक (केडीएमपीआईई – ओएनजीसी) जेएस वराईच जो कि एक प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय हैमर थ्रो चैंपियन भी थे,  रूप में मौजूद रहे।


छोटे बच्चों ने कल भी पीटी के माध्यम से अपने अद्भुत नृत्य कौशल का  पी टी  डिस्प्ले 'द ओशन फन' और 'इंग्लिश विंग्लिश' के माध्यम से प्रदिर्शित किया गया। युवा एथलीटों ने 'जल ही जीवन है ', फाइंड द हैप्पीनेस, टनल रेस, पास द बैलून, जेली फिश और से नो टू प्लास्टिक जैसी दौड़ में भाग लिया था।


आज ओलम्पस हाई स्कूल हेड बॉय मुकुल त्यागी और हेड गर्ल मलिहा मल्ल ने स्कूल के प्रबंध निदेशक कुणाल शमशेर मल्ल व प्रिंसीपल अनुराधा पुंडीर मल्ल के साथ मुख्य अतिथि का स्वागत किया । मुख्य अतिथि को घोड़े की कैवेलरी और स्कूल हेड ने एस्कॉर्ट किया। स्कूल फ्लैग राइज़िंग से स्पोर्ट्स इवेंट का सुभारम्भ किया गया । मुख्य अतिथि द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया गया ।


स्कूल के प्रीफेक्ट टीम ने गौरवशाली मार्च पास्ट किया । तत्पश्चात 6 से सातवीं कक्षा की लड़कियों द्वारा शानदार नृत्य ' शांति का आह्वान 'का भी मंचन किया गया । कक्षा छठी से आठवीं के लड़कों ने प्रिंस अली और जिनी के शाही प्रवेश पर अपने प्रदर्शन से दर्शकों को आकर्षित किया और अभिनय कला से  दर्शकों का मन मोह लिया । स्कूल छात्रो ने अभिनय कला में भारत में अपना लोहा मनवाया है ।हेड गर्ल मलिहा मल्ल ने तो बॉलीवुड अभिनेत्री के रूप में भी हिंदी फिल्मों में स्कूल एम डी व सुप्रशिद बॉलीवुड फ़िल्म अवार्ड विजेता कुणाल शमशेर मल्ल के साथ अवॉर्ड जीता है ।


फिर कराटे डिस्प्ले दिया गया और मोटी मोटी ईटो को खाली हाथों द्वारा तोड़ा गया । एम डी कुणाल शमशेर मल्ल खुद भी कराटे के ब्लैक बेल्ट ओर विश्व विख्यात गुरु है।


फिर प्राइज डिस्ट्रिब्यूश के बाद योग प्रदर्शन किया गया और छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार के आसान के महत्व बताया गया कि कैसे वे हमारे शरीर को स्वस्थ और निरोग व तनाव मुक्त रखने में मदद करते हैं। योग शो ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया ।  इस अवसर पर आयोजित अन्य दौड़ जूनियर शटल रिले, रेस्क्यू ऑपरेशन रेस और बिल्डिंग द ब्रिज रेस शामिल रहीं। भगवान शिव को समर्पित 'शिव तांडव' विषय पर सीनियर स्कूल द्वारा एक डांस ड्रिल भी प्रस्तुत की गई।


उसके बाद साईकल रेस तत्पश्चात उत्तम घोड़े में छात्रों ने रोमांचक उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया । घोड़े में अति उत्कृष्ट प्रदर्शन भारत मे केवल कुछ ही स्कूलों द्वारा दिखाया जाता है।


तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा सभी विजेताओं और भाग लेने वालों एथलीट को उनकी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दिया गया। अंत मे ओलम्पस हाई स्कूल के एम डी कुणाल शमशेर मल्ल द्वारा सबको धन्यवाद ज्ञापन दिया गया और स्कूल छात्रों का उत्साह वर्धन अपने संबोधन से किया गया ।


No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.

Bottom Ad [Post Page]