Gorkha International

Connecting Gorkhas, connecting the world

Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.

Media

Media & Community

Gorkha International connecting Gorkhas connecting the world across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.

10 lakhs+ international audience as per Google Analytics.

Watch Gorkha International on YouTube →

Post Page Advertisement [Top]


 दिनांक 21नवम्‍बर को प्रेस वार्ता में
बलभद्र खलंगा विकास समिति ,नालापानी ,देहरादून उत्तराखण्ड के अध्‍यक्ष कर्नल डी०एस खड़का जी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी सागरताल ,नालापानी देहरादून में ऐतिहासिक भव्‍य  "45वें खलंगा मेला -2019" का आयोजन किया जा रहा है । यह समिति विगत 44वर्षों से सेनानायक बलभद्र थापा तथा उनके गोर्खा वीरों और वीरांगनाओं जिन्‍होनें अक्‍टूबर/नवम्‍बर 1814 में अति शक्तिशाली ब्रिटिश सेना के कईं आक्रमणों को विफल कर दिया था , उनकी वीरता तथा अदम्‍य साहस की याद कर उन्हें प्रतिवर्ष श्रद्धांजलि देने हेतु मेले का आयोजन किया करते है ।
इस आयोजन का शुभारंभ शनिवार दिनांक 23नवम्‍बर को चंद्रायनी मंदिर नालापानी में हवन ,पूजन,कीर्तन और भण्‍डारे से होगा । 
रविवार दिनांक 24 नवम्‍बर 2019 को प्रात:    10:30 बजे से सागरताल नालापानी में भव्‍य 45वें खलंगा मेले का आयोजन होगा । इस मेले में 1814 में हुए खलंगा युद्ध के इतिहास का वर्णन  , सांस्‍कृतिक कार्य क्रम में विभिन्‍न क्षेत्रों से आये हुए लोकनृत्‍यों की रंगारंग प्रस्‍तुतियाँ, आर्मी बैंड डिस्‍पले , सुप्रसिद्ध लोकप्रिय खुखरी नृत्‍य का आयोजन , लजीज गोर्खाली व्‍यंजनों के स्‍टाॅल एवं लाटरी के लक्‍की ड्रा भी मुख्‍य आकर्षण का केंद्र होंगे । साथ ही समिति की ओर से सभी के लिए वनभोज का आयोजन भी होगा ।
    मेंलेे में बतौर  मुख्‍य अतिथि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत , विशिष्ट अतिथि मेयर श्री  सुनील उनियाल गामाजी विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ, विधायक श्री गणेश जोशी, पूर्व मंत्री श्री हीरा सिंह बिष्‍ट , एवं वरिष्ठ गणमान्य जनों को सादर आमंत्रित किया गया है ।
प्रेस वार्ता में गोर्खाली सुधार सभा के अध्‍यक्ष श्री पदम सिंह थापा , बलभद्र खलंगा विकास समिति के अध्‍यक्ष कर्नल डी०एस०खड़का, उपाध्यक्ष बीनू गुरूंग , सचिव जितेंद्र खड़का  , कर्‌नल जीवन कुमार क्षेत्री, कै०वाई०बी०थापा, पूजा सुब्‍बा, कमला थापा, मीडिया प्रभारी प्रभा शाह ,दीपक बोहरा , कविता क्षेत्री ,पूनम गुरूंग  उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.

Bottom Ad [Post Page]