9 बजे सुबह से लगेगें देहरादून जिला के समस्त स्कूल 20 दिसम्बर से अत्यधिक ठंड के कारण
देहरादून। उत्तराखंड में चल रही शीत लहर और भीषण सर्दी की वजह से जिला में स्कूूलों केे खुलने के समय में परिवर्तन कर 9बजे सुबह से किया गया है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से सर्दी में हुए इजाफे की वजह से स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। जिसके चलते कईं अभिभावकों ने जिला प्रशासन से राहत प्रदान करने की गुहार लगाई।
इसी के चलते कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी देहरादून ने मुख्य शिक्षा अधिकारी समेत खण्ड शिक्षा अधिकारी, उप शिक्षा अधिकारी चकराता, कालसी, विकास नगर, सहसपुर, रायपुर, डोईवाला एवँ नगर शिक्षा अधिकारी देहरादून को स्कूल के समय में परिवर्तन करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी के आदेशानुसार जनपद देहरादून में संचालित सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड से सम्बद्ध, राज्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त समस्त निजी क्षेत्रों के विद्यालयों के संचालन का समय कल शुक्रवार दिनाँक 20.12.2019 से प्रातः 9 बजे निर्धारित करने को कहा गया है।
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.