Gorkha International

Connecting Gorkhas, connecting the world

Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.

Media

Media & Community

Gorkha International connecting Gorkhas connecting the world across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.

10 lakhs+ international audience as per Google Analytics.

Watch Gorkha International on YouTube →

Post Page Advertisement [Top]


फोटो: भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत का स्वागत करते मसूरी विधायक गणेश जोशी।
भगत बोले-मेरे क्षेत्रभ्रमण का श्रीगणेश, गणेश की विधानसभा से


देहरादून 23 जनवरी: वीरवार को देहरादून के सहस्त्रधारा में आयोजित अभिनन्दन समारोह में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कुमाऊॅनी भाषा में बोलते हुए, ‘‘उथके भाषा जानणी या न जानण, लेकिन य कार्यक्रम बहुते भल और मन खुश करनी वाल छू‘‘ से अपना सम्बोधन प्रारम्भ करते हुए कहा कि मेरे प्रदेश भ्रमण का श्रीगणेश, गणेश की विधानसभा क्षेत्र से हो रहा है। उन्होनें कहा कि आज भारत प्रगतिशील देश है और पिछले दशकों में इसके लिए धारणा थी कि यदि आऐगा तो मांगने के लिए ही आऐगा। भाजपा की सरकार में परिवर्तन का अंबार आया और विदेशों के राष्ट्राध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करने हवाई अड्डे पर आते हैं। अनुच्छेद 370 हटाये जाने से कश्मीर हमारा अभिन्न अंग हो गया और भारत का कोई भी व्यक्ति यहां पर जमीन और उद्योग लगा सकता है। तीन तलाक जैसे मुद्दे को भी भाजपा की सरकार ने ही खत्म किया। 
           भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हिन्दुओं की आस्ता का केन्द्र राम मंदिर भी पिछले पाॅच सौ वर्षो से लटका हुआ था, भाजपा सरकार ने इसे सुलझाया। सीएए पर भी उन्होनें कहा कि यह कानून नागरिकता देने के लिए बना हुआ न कि नागरिकता लेने के लिए नहीं। उन्होनें कांग्रेस और अनेक विपक्षियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले यह दल आज अपनी साख खोते जा रहे हैं। प्रदेश में आमदनी के स्रोत नहीं हैं बावजूद भी प्रदेश में कई कल्याणकारी योजनाऐं चलायी जा रही है। उन्होनें कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता आपनी मनमुटाव को खत्म करें। उन्होनें कहा कि अपनी सरकार में कार्य होते हैं जबकि विपक्ष की सरकार में हमें सुखाया जाता है। उन्होनें कहा कि सकारात्मक मानसिकता के साथ कार्य करें और 2022 के लिए तैयार रहें। उन्होनें क्षेत्र की जनता और विधायक गणेश जोशी का धन्यवाद कार्यक्रम के लिए आभार प्रकट किया।
              विधायक गणेश जोशी ने नवनिर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को शाॅल एवं प्रतीक चिन्ह (भगवान परशुराम की प्रतिकृति) देकर उनका स्वागत किया। विधायक जोशी ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विशेषता है कि यहां पर वक्त आने पर जिम्मेदारी दी जाती है। उन्होनें कहा कि अनुभव के आधार पर बंशीधर भगत को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है और यह पार्टी को 2022 में प्रचण्ड जीत की ओर ले जाऐगा। उन्होनें कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को धैर्य के साथ काम करना चाहिए क्योंकि पार्टी हमें पूर्ण सम्मान देती है। कहा कि पंचायत चुनावों में सरोना क्षेत्र की जनता ने बहकावे में आकर काम किया किन्तु इसके बाद भी हमें जनता का सहयोग मिला। उन्होनें कहा कि विपक्षियों के बहकावे में आकर कार्य करने से पार्टी की साख को नुकसान पहुॅचता है। विधायक जोशी ने कहा कि यह पार्टी हमारी माॅ है और गणेश जोशी बिना कमल के फूल के कुछ भी नहीं है। उन्होनें कहा कि फेसबुक का सकारात्मक प्रयोग किया जाना चाहिए। विधायक ने बताया कि क्यारा गांव के लोगों ने फेसबुक में शिकायत दर्ज की है कि ‘हमारी सड़क नहीं बनायी जा रही है और गणेश जोशी आप कम्बल और लड्डू बांटने में व्यस्त हैं‘। उन्होनें कहा कि एक नेता को सभी काम करने होते हैं चाहें कम्बल हो या लड्डू, सड़क हो या पेयजल।
                 भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुण्डीर ने भी जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भण्डारी, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, मेयर सुनील उनियाल गामा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुण्डीर, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह, अनुज कौशल, बालम सिंह, समीर पुण्डीर, प्रमोद रावत, पुनीत मित्तल, राज्यमंत्री टीडी भूटिया, आर एस परिहार ,भाजपा श्रीदेवसुमन मण्डल अध्यक्ष  पूनम नौटियाल, मीडिया प्रभारी संजय मल्ल ,आई टी प्रमुख श्याम सुंदर चौहान , बी डी शर्मा, डी पी बहगुणा ,दयाराम थपलियाल , ममगाई , रमेश प्रधान, मोहन पेटवाल ,राजीव गुरुंग, सुन्दर सिंह कुठाल, बेेेला गुप्ता,  पार्षद नंदनी शर्मा , ज्योति  कोटिया, ममता गुुुरुंग ,वंदना बिष्ट, आदित्य चैहान, संचालक घनश्याम नेगी,  पार्षद कमल थापा  आदि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.

Bottom Ad [Post Page]