हरिद्वार के होटल के कमरे में मृत मिली देहरादून की ब्यूटी पार्लर संचालिका के परिजनों ने आई जी अजय रौतेला से भेंट कर घटना की गहन जांच कर इंसाफ दिलाने की विनती की
देहरादून , 20 जनवरी 2020।
देहरादून की रहने वाली महिला का शव हरिद्वार के होटल में मिलने से सनसनी फैल गई है । महिला देहरादून में नेहरू कालोनी में ब्यूटी पार्लर चलाती थी और शादीशुदा है और 60 सालावाला में किराए में रहती थी । वहीं बताया जा रहा है कि महिला के लिए होटल का कमरा पुलिस सिपाही दीपक चौहान ने अपनी पत्नी बताकर बुक कराया था। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर सिपाही ने कमरा बुक क्यों कराया । होटलवाले के बुलाने पर हरिद्वार पुलिस ने दरवाजा खोला तो वहाँ महिला का शव मिला । कमरे से पुलिस को शराब की बोतल व नॉन वेज खाना भी मिली है। मृतक महिला की शिनाख्त अन्नू त्यागी निवासी 60 सालावाला, डालनवाला, देहरादून के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि महिला शनिवार को हरिद्वार आई थी और उसके लिए हरिद्वार पुलिस के एक सिपाही ने जमना पैलेस के पास एक व्यापारी नेता के होटल में कमरा बुक कराया था। सुबह जब महिला ने कमरा नहीं खोला तो होटल प्रबंधन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई और कमरा खोला गया तो महिला बिस्तर पर मृत पडी थी। कमरे से पुलिस को शराब की बोतल भी मिली और खाने का सामान भी पडा था। पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचित कर बुलाया । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था । घटना स्थल का जायजा लेने हरिद्वार एसएसपी व एसपी सिट भी पहुंचे । एसएसपी हरिद्वार सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने बताया कि महिला की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कमरे से एक शराब की बोतल व नॉन वेज खाना भी मिली है। जहां तक सिपाही के कमरा बुक कराने का मामला है। इसकी भी जांच की जा रही है। रात में उससे आकर कौन मिला सभी तथ्यों की जांच हो रही है। वहीं महिला की मौत ने कई सवालों को जन्म दे दिया है। जिनका जवाब तलाशना पुलिस के लिए भी पहेली बन गया है। आखिर महिला हरिद्वार क्यों आई और सिपाही का क्या कनेक्शन है। घटना को लेकर पुलिस जाॅच में जुट गई है।
आज हरिद्वार के होटल के कमरे में मृत मिली देहरादून की ब्यूटी पार्लर संचालिका के परिजनों ने आई जी अजय रौतेला से भेंट कर घटना की गहन जांच कर इंसाफ दिलाने की विनती की ।व
Gorkha International
Connecting Gorkhas, connecting the world
Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.
Media
Media & Community
Gorkha International connecting Gorkhas connecting the world across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.
10 lakhs+ international audience as per Google Analytics.
Watch Gorkha International on YouTube →Post Page Advertisement [Top]
हरिद्वार के होटल के कमरे में मृत मिली देहरादून की ब्यूटी पार्लर संचालिका के परिजनों ने आई जी अजय रौतेला से भेंट कर घटना की गहन जांच कर इंसाफ दिलाने की विनती की
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.