फोटो: राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 311 छात्र-छात्राओं को कोट वितरित करते मसूरी विधायक गणेश जोशी।
देहरादून 29 जनवरी: बुधवार को देहरादून के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कण्डोली एवं राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कण्डोली में 311 छात्र-छात्राओं को कोट वितरित किये गये। यह कार्यक्रम भाजपा मसूरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक गणेश जोशी के 62वें जन्मदिवस पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया था।
बतौर मुख्य अतिथि पहुॅचे राष्ट्रीय स्वयं संघ के प्रांत प्रचारक युद्धवीर ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। आरएसएस के प्रांत प्रचारक ने कहा कि जन्मदिवस को मनाने का सबसे बेहतर तरीका सेवा कार्य है। उन्होनें विधायक गणेश जोशी की तारिफ करते हुए कहा कि अपने जन्मदिवस को सेवा एवं स्वच्छता सप्ताह के रुप में मनाना बहुत की सुखद भाव देता है। उन्होनें कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकगणों से अनुरोध किया कि पाश्चात्य संस्कृति के तहत केक काटने एवं मौमबत्ती बुझाने से अच्छा है कि जन्मदिवस पर सेवा कार्य किया जाए और मौमबत्ती के स्थान पर गाय के घी का दीया जलाया जाए, ताकि वातावरण में भी आक्सीजन की कमी न हो। उन्होनें हास्यप्रद होते हुए कहा कि मैंने पहली बार विधायक जोशी को रोते हुए देखा है।
मसूरी विधायक गणेश जोशी ने द्वारा उनके जन्मदिवस को सेवा एवं स्वच्छता सप्ताह के रुप में मनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। उन्होनें कहा कि कभी मेरे पास स्कूल जाने के लिए कपड़े नहीं होते थे, आज पार्टी एवं क्षेत्र की जनता के आर्शीवाद से मैं सेवा कार्य कर पा रहा हॅू। विधायक जोशी को अध्यापकों ने बताया कि रुकसाना के माॅ-बाप नहीं है तो उन्होनें तुरन्त ही उसे गोद लेने की घोषणा की और कहा कि जल्द ही रुकसाना को साईकिल उपलब्ध करायी जाऐगी। विधायक जोशी ने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को कोट वितरित किये जाऐगें।
इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, पार्षद संजय नौटियाल, पार्षद चुन्नी लाल, मण्डल महामंत्री राकेश जोशी, निरंजन डोभाल,मण्डल सोशल मीडिया प्रमुख संजय मल्ल, आशीष थापा, अरविन्द डोभाल, मंसूर खान, पूर्व पार्षद मंजीत रावत, कांता बर्थवाल, पार्षद भूपेन्द्र कठैत, पार्षद कमल थापा, पार्षद सत्येन्द्र नाथ, सहित विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्य गीता लिंगवाल, नीलम उनियाल, कादम्बरी बिष्ट, रेखा सुन्द्रियाल, रीना डोभाल, विजया वैष्णव, मंजू राणा, शैलजा गौड़, गीतिका सेमवाल, सत्यपाल सिंह सिंधवाल, अनामिका नवानी, रश्मि सोलंकी, रजनी आर्य एवं रेणु कांता उपस्थित रहे।
Gorkha International
Connecting Gorkhas, connecting the world
Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.
Media
Media & Community
Gorkha International connecting Gorkhas connecting the world across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.
10 lakhs+ international audience as per Google Analytics.
Watch Gorkha International on YouTube →Post Page Advertisement [Top]
जन्म दिन की पूर्व सप्ताह में राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 311 छात्र-छात्राओं को कोट वितरित करते मसूरी विधायक गणेश जोशी ,एक अनाथ मुस्लिम लड़की को गोद लिया ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.