आज दिनांक 23 फरवरी 2020
3 मेकानाईज्ड इन्फेंट्री रेजिमेंट (1/8 जी०आर०) ने अपना 196वाँ स्थापना दिवस जैतनवाला में बडी़ धूमधाम से मनाया । कार्यक्रम आरम्भ होने से पूर्व सभी ने गत वर्ष दिवंगत हुए पूर्व सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की । इस अवसरपर बटालियन के पूर्व सैनिक संगठन के वरिष्ठ सलाहकार कर्नल पी०बी थापा ने बताया कि --तृतीय बटालियन मेकनाईज्ड इन्फेंट्री (1/8 जी०आर०) का गठन 19फरवरी सन् 1824 को कैप्टन पैट्रिक डजन के नेतृत्व में सिलहट (हाल में बांगलादेश ) में 16 सिलहट लोकल बटालियन के नाम से गठित की गई । तत्पश्चात सन् 1907 में बटालियन का नाम प्रथम बटालियन 8 वीं गोर्खा राईफल्ज (1/8 जी०आर०) रखा गया ।सन् 1981 में 8 वीं गोर्खा राईफल्ज से अलग होकर मेकनाईज्ड ईन्फेंट्री रेजिमेंट का हिस्सा बनी और स्थापना तिथि के अनुसार वरिष्ठता क्रम में वर्तमान नाम मिला ।
अध्यक्ष कै०देवेंद्र कुमार गुरूंग ने अवगत कराया कि बटालियन के स्थापना दिवस समारोह का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है , इसका उद्देश्य --80 वर्ष से अधिक आयु के पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को सम्मानित करना , पुरानी यादों को ताजा करना, पूर्व सैनिकों की पैंशन संबंधित समस्याओं का निदान , स्वास्थ्य , युवाओं को सेना में भर्ती संबंधित सूचनाओं का आदान-प्रदान करना भी है ।
उन्होंने यह भी बताया कि परमवीर चक्र विजेता मेजर (स्व०) धन सिंह थापा और जकार्ता एशियाड् में मुक्केबाजी में प्रथम स्वर्ण पदक विजेता ,अर्जुन अवार्ड सेअलंकृत एवं उत्तराखण्ड सरकार द्वारा लाईफटाईम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित कैप्टन पदम बहादुर मल्ल भी इसी बटालियन से हैं ।
आज के आयोजन के अवसर पर कर्नल पी०बी०थापा , कै० देवेंद्र कुमार गुरूंग, ले० कर्नल एम०एस०रावत, ले० कर्नल जगमोहनसिंह रावत, कै०पदम बहादुर मल्ल, कै०गोपाल सिंह , राना, कै०राम सिंह गुरूंग, सु०शेरजंग राना,सु०गजेंद्र सिंह थापा, सु०विनोद थापा, सु०थम्मन थापा, सु०सी०वी०राना, सु०शंकर थापा हवलदार भूपेंद्र रावत, हव० नरेंद्र बंधु एवं बटालियन के पूर्व सैनिक व उनके परिवार जन उपस्थित थे ।
🙏🏻🙏🏻🙏🏻
आ०कै० राम सिंह गुरूंग
सचिव
8077268344
Gorkha International
Connecting Gorkhas, connecting the world
Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.
Media
Media & Community
Gorkha International connecting Gorkhas connecting the world across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.
10 lakhs+ international audience as per Google Analytics.
Watch Gorkha International on YouTube →Post Page Advertisement [Top]
3 मेकानाईज्ड इन्फेंट्री रेजिमेंट (1/8 जी०आर०) ने अपना 196वाँ स्थापना दिवस जैतनवाला में बडी़ धूमधाम से मनाया
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.