Gorkha International

Connecting Gorkhas, connecting the world

Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.

Media & Community

Media & Community

Gorkha International connects Gorkhas across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.

7 lakhs+ global audience as per Google Analytics.

Watch Gorkha International on YouTube →

Post Page Advertisement [Top]

https://youtu.be/cTKY1s8ltaQ"#गोर्खा का अपमान बर्दाश्त नही" मा0 #राजू बिष्ट विधायक #दार्जीलिंग की लोकसभा में गर्जना । उन्होंने कहा कि गोर्खा ने देश के लिए बहुत ज्यादा बलिदान दिया है । संसद भवन में आजाद हिन्द फौज के प्रथम शहीद मेजर दुर्गा मल्ल की मूर्ति इस बात की गवाही देते है जिन्होंने फाँसी को गले लगा दिया लेकिन माफी नहीं मांगी । रामसिंह ठाकुर के गीत "कदम कदम बढ़ाए जा , खुशी के गीत गाये जा , ये जिंदगी है कौम की , तू क़ौम पे लुटाये जा ।" को आजाद हिन्द फ़ौज सुभाष चंद्र बोस  बहुत पसंद करते थे और आज भी इस गीत को गाकर वीर योद्धा अपना सर्वोच्च बलिदान दिया करते हैं । भारत की संविधान सभा मे भी हरि बहादुर गुरुंग व डम्बर सिंह का योगदान था। नमक आंदोलन में गांधी जी के साथ खड़क बहादुर बिष्ट ने अंग्रेजों से लोहा मनवाया । इस तरह असंख्य अनगिनत आंदोलनकारी ने अपने प्राणों की बलिदान दिया।


आज भी फौज में गोर्खा की वीरता काबिलेतारीफ है जिससे प्रभावित होकर फील्ड मार्शल सैम माणिक शाह ने कहा " अगर कोई कहता है कि वो मौत से नहीं डरता तो वो गोर्खा होगा या झूठ बोल रहा है " । 


आज भी गोर्खा की "खुकरी" जब भी निकलती है और "जय महाकाली , आयो गोर्खाली " की  रणघोषणा होती है तो दुश्मन का दिल दहल जाता है । असंख्य युद्धों में असंख्य वीरता पदक विजेता गोर्खा है जिसमे परम वीर चक्र विजेता मेजर धन सिंह थापा और अनगिनत महावीर व वीर, अशोक चक्र योद्धाओं से भरी ये गोर्खा अपनी सर्वोच्च बलिदान देती रही है ।  


 


No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]