देहरादून-शासन द्वारा सुबोध सिंह को मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड का सोशल मीडिया समन्वयक नियुक्त किया गया है। सचिव सूचना दिलीप जावलकर द्वारा जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार सुबोध सिंह की मुख्यमंत्री जी के सोशल मीडिया समन्वयक के निःसंवर्गीय पद पर नियुक्ति की गई हैं।
सुबोध सिंह पेशे से सोशल मीडिया एक्सपर्ट हैं और सोशल मीडिया में एक अनुभवी व्यक्ति हैं। सुबोध सिंह पूर्व में मिशन मोदी अगेन पीएम 2019 में प्रदेश मीडिया प्रभारी रह चुके हैं इसके साथ ही भाजपा डोईवाला मीडिया प्रभारी भी रह चुके हैं। सुबोध सिंह मा. मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया समन्वयक के रूप में कार्यों का निर्वहन करेंगे।
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.