March 28, 2020
उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश मे जगह जगह फंसे लोगों को उनके घर पहुंचाने का राहत भरा फैसला लिया है।
समाचार ऐंजेंसी एएनआई के हवाले से सीएम त्रिवेंद्र रावत ने बताया है कि जो भी लोग रास्तों मे फंसे हैं या अन्य परेशानी के कारण एक जनपद से दूसरे जनपद जाना चाहते हैं, उनके लिए मंगलवार 31 मार्च को सुबह सात बजे से रात्री आठ बजे तक 13 घंटे के लिए यातायात खोला जायेगा। इससे दूसरे राज्यों के लोग भी उत्तराखंड के बॉर्डर तक आ जा सकेंगे।
उन्होने बताया कि इस दौरान सभी जनपदों के भी भीतर यातायात चालू रहेगा और लोगों को दुपहिया और चौपहिया वाहन चलाने मे पूरी तरह छूट दी गयी है। उत्तराखंड परिवहन की बसों का संचालन भी एक दिन के लिए चालू रखा गया है।
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.