दिनांक 06 मार्च 2020
को गोर्खाली सुधार सभा ,देहरादून के सभागार के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय शांतिदूत श्री प्रेम रावतजी का " शांति संभव है " का तीन दिवसीय कार्यक्रम एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष श्री पदम सिंह थापाजी , राज्यमंत्री श्री टी०डी०भूटिया , श्री सुभाष वर्मा जी ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत आयोजन का शुभारंभ किया । इस कार्यक्रम में विशेष रूपसे राज विद्या केंद्र के प्रतिनिधि श्री उद्यानन्द, श्री रामकृष्ण नारायण , श्री प्रदीप नेगी ने अपने विचार रखे ।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री प्रेम रावतजी के द्वारा वर्ष 1966 से अब तक विश्व भर में दिये गये उनके प्रवचनों , सम्बोधनों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही जिसमें उनके द्वारा जनहित में चलाये गये अन्य कार्यक्रमों की झलकियाँ भी प्रदर्शित की गईं ।
श्री प्रेम रावत जी ने अपने वीडियो सम्बोधन में कहा कि " जिस सुख शांति की आपको तलाश है वह आपके ही अन्दर है । यदि आप उसका अनुभव करना चाहते हो तो मैं आपकी मदद कर सकता हूँ ।"
मुख्य अतिथि श्री पदम सिंह थापा जी ने कार्य क्रम की सराहना करते हुए कहा कि आज के व्यस्त जीवन में हमें मन की शांति हेतु ऐसे प्रवचनो को सुनना चाहिए एवं जीवन शैली एवं विचारो को पवित्र रखना चाहिए ।
Gorkha International
Connecting Gorkhas, connecting the world
Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.
Media & Community
Media & Community
Gorkha International connects Gorkhas across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.
7 lakhs+ global audience as per Google Analytics.
Watch Gorkha International on YouTube →Post Page Advertisement [Top]
अंतर्राष्ट्रीय शांतिदूत श्री प्रेम रावतजी का " शांति संभव है " का तीन दिवसीय कार्यक्रम गोर्खाली सुधार सभा मे ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment