Gorkha International
Connecting Gorkhas, connecting the world
Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.
Media & Community
Media & Community
Gorkha International connects Gorkhas across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.
7 lakhs+ global audience as per Google Analytics.
Watch Gorkha International on YouTube →Post Page Advertisement [Top]
करोना वायरस
उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4 से घटकर 3 हो गई है
जहाँ देश विदेश में कोरोना का प्रकोप जारी है उत्तराखंड के लिए एक राहत भरी खबर है। उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4 से घटकर 3 हो गई है
। देहरादून में भर्ती दो आईएसएस अफसरों में से एक अफसर की पहली रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
अस्पताल प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि इन आईएफएस अफसर ने डॉक्टरों के निर्देशों का सही से पालन किया, दवाई ठीक टाइम पर खाई और साफ सफाई का अधिक ध्यान रखा गया। यही कारण है कि इनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आया और अब इनकी एक जांच मे कोरोना संक्रमण नेगेटिव आ गया है। दो जांच अभी बाकी है।
गौरतलब है कि इन मरीजों की देखभाल श्वास एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ अनुराग अग्रवाल तथा डॉ रणजीत सिंह कर रहे हैं।
इस राहत भरी खबर से कोरोना मरीजों की देखभाल में जुटे डॉक्टरों और नर्सों में भी खुशी की लहर है।
अभी आई एफ एस अफसर को कुछ दिन और सघन देखभाल में रखा जाएगा।
ठीक होने के बाद यह अफसर लोगों से मिल सकते है लेकिन फिर भी इन्हें घर में लाॅकडाउन मे रहना पड़ेगा, क्योंकि खुले में जाने से इन्हें दोबारा संक्रमण हो सकता है।
आप सभी से अपील है कि लॉक डाउन में अपने घरों से न निकले और कोरोना को हराने में अपना सहयोग दीजिये ।
Tags: करोना वायरस
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment