गोर्खाली सुधार सभा ने भी कोरोना लॉकडाउन के कारण कोई गरीब भूखा न सोये को सहायता हेतु हाथ बढा़या ।
INDIA FIGHTS CORONA
FEED THE NEEDY
कोई भूखा ना सोये ।।
आज दिनांक 08 जुलाई 2020
आज पूरा विश्व COVID -19 कोरोना वायरस रूपी संकट से जूझ रहा है । लाॅकडाऊन के चलते गरीब दिहाडी़ मजदूरी करके अपना और परिवार का पेट भरने वालो को दो जून रोटी के लाले पड़ रहे है । सरकार - प्रशासन द्वारा सहायता के साथ साथ कईं समाजसेवी संस्थिओं ने भी मदद के लिए हाथ बढा़ये हैं । ऐसे में समाजसेवा एवं जरूरतमंदों की सहायता में सदैव अग्रणी गोर्खाली सुधार सभा ने भी इनकी सहायता हेतु हाथ बढा़या है । गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष श्री पदम सिंह थापा जी के नेतृत्व में टीम ने जरूरतमंद लोगों के परिवार को दैनिक भोजन हेतु सूखा राशन के पैकेट ( 5 किलो चावल, 5किलो आटा, 1किलो दाल, 1 किलो चीनी , 1किलो रिफाईंड तेल, 1पैकेट नमक 1किलो आलू, 100ग्राम चायपत्ती, एक पैकेट साबून ) वितरित किया । गोर्खाली सुधार सभा की लगभग 40 शाखाएँ हैं । आज छ: शाखाओं के शाखा अध्यक्षों द्वारा चिन्हित -- गढी़ डाकरा, नया गाँव, अनारवाला, जैतनवाला, इंदिरानगर गल्जवाडी़ एवं कौलागढ़ के 60 से भी अधिक जरूरतमंद परिवारों को स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से सामाजिक दूरी का पालन का पालन करते हुए राहत सामग्री का वितरण किया । सभा द्वारा संचालित यह अभियान अनवरत चलता रहेगा यानी शेष सभी शाखाओं में भी चिन्हित जरूरतमंद परिवारों को भी सभा द्वारा शीघ्र ही राहत सामग्री का वितरण व्यवस्था अनुसार पहुँचाई जायेगी । गोर्खाली सुधार सभा का उद्देश्य प्रत्येक जरूरतमंद को सहायता पँहूचाना है ताकि कोई भी परिवार भूखा ना सोये । आज गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष श्री पदम सिंह थापा के साथ साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राजन क्षेत्री, उपाध्यक्ष सुश्री पूजा सुब्बा, सचिव श्री मधुसूदन शर्मा, प्रबंधक श्रीमती प्रभा शाह, शाखा अध्यक्ष श्री शंकर थापा, श्री शमशेर थापा, श्री मीन बहादुर खत्री, श्री ईश्वर प्रसाद रेग्मी, श्रीमती कविता गुरूंग , एवं पूर्णिमा प्रधान ,प्रदीप क्षेत्री ,आकाश गुरूंग सहयोग हेतु उपस्थित रहे ।
🙏🏻🙏🏻🙏🏻
प्रभा शाह
प्रबंधक एवं मीडिया प्रभारी
गोर्खाली सुधार सभा
आज दि० 8/4/2020 मा गोरखाली सुधार सभा देखी आयेको इन्दिरानगर शाखा का ग़रीब मज़दूर भाई बैनी एवं दीदी दाजी हरु लाई सुखा राशन शाखा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ले वीतरण गरनु भयो ।
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.