ग्राफिक ऐरा विश्वविद्यालय ने दिये विधायक जोशी को 500 पैकेट राशन
देहरादून 24 अप्रैल: शुक्रवार को मसूरी विधायक गणेश जोशी ने बताया कि ग्राफिक ऐरा विश्वविद्यालय की चैयरपर्सन राखी घनशाला ने उनके अनुरोध पर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अस्थल जिला पंचायत क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को 500 पैकेट राशन प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ कमल घनसाला ने यह भी आश्वस्त किया है कि संकट की इस घड़ी में आगे भी आवश्यकता पड़ने पर विश्वविद्यालय की ओर से हरसम्भव मदद की जाएगी।
अस्थल से जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चैहान ने बताया कि ग्राफिक ऐरा विश्वविद्यालय द्वारा दी गयी सहायता का वितरण अस्थल जिला पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत कार्लीगाड़, फुलेत, सिल्ला, सरोना, बुराशखंडा, मोटीधार, नालीकला, सिमयारी स्थित सभी ग्राम पंचायतो में किया जा चुका है। उन्होंने विधायक जोशी द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे सेवा कार्यों के लिए आभार प्रकट किया। उन्होनें बताया कि राशन के इन पैकेटों में आटा, चावल, दाल, तेल, चीनी, मसाले आदि सम्मिलित है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चैहान, भाजपा नेता अनुज कौशल, बीके कौल आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.