Gorkha International

Connecting Gorkhas, connecting the world

Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.

Media

Media & Community

Gorkha International connecting Gorkhas connecting the world across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.

10 lakhs+ international audience as per Google Analytics.

Watch Gorkha International on YouTube →

Post Page Advertisement [Top]


मोदी किचन के माध्यम सेअब तक एक लाख से अधिक लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा चुका है : मसुरी विधायक गणेश जोशी । 



फोटो: जाखन में लोगों को भोजन परोसते मसूरी विधायक गणेश जोशी । साथ में भाजपा श्रीदेवसुमनमण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल ।



देहरादून 11 अप्रैल: वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए लाॅकडाउन के दौरान जरुरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराने का काम भाजपा विधायक गणेश जोशी के नेतृत्व में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। मोदी किचन के नाम से चल रहे इस आयोजन में अब तक एक लाख से अधिक लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा चुका है। 
       शनिवार को मसूरी विधायक गणेश जोशी ने जाखन पहुॅचकर स्वयं लोगों को भोजन करवाया। उन्होनें जनता से अपील की कि सोशल डिस्टिेंसिग का पूर्ण रुप से पालन किया जाए ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। विधायक जोशी ने कहा कि शनिवार को मोदी किचन के माध्यम से मसूरी विधानसभा क्षेत्र में 6400 लोगों को भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये गये। उन्होनें बताया कि डीडी जोशी के नेतृत्व में डोभालवाला में 650, पार्षद संजय नौटियाल के नेतृत्व में जाखन में 1100, पूर्व पार्षद मंजीत रावत के नेतृत्व में राजपुर में 2400, सिकन्दर सिंह के नेतृत्व में गढ़ी कैंट में 1500 एवं मण्डल अध्यक्ष मोहन पेटवाल के नेतृत्व में मसूरी में 750 लोगों को भोजन उपलब्ध करवाया गया। इसके अतिरिक्त, सहस्त्रधारा में जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चैहान द्वारा 230 लोगों को दोपहर भोज उपलब्ध कराया गया।
         इस अवसर पर भाजपा श्रीदेवसुमन मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल,  साथ में पार्षद संजय नौटियाल, राधेश्याम साहू, प्रियांक साहू, देवेन्द्र, प्रदीप, विनोद, महेन्द्र, ओमप्रकाश साहू, सूरज, रविन्द्र, प्रेम साहू, सौरभ चमोली, अभय राठौर, गणेश चमोली आदि उपस्थित रहे।


देहरादून 10 अप्रैल: मसूरी विधायक गणेश जोशी ने बताया कि शुक्रवार को मोदी किचन के माध्यम से मसूरी विधानसभा क्षेत्र में 6600 लोगों को भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये गये। उन्होनें बताया कि डोभालवाला में 550, जाखन में 1600, राजपुर में 2500, गढ़ी कैंट में 1800 एवं मसूरी में 650 लोगों को भोजन उपलब्ध करवाया गया।
       विधायक जोशी ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। इसके लिए मसूरी विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की टीम मोदी किचन के माध्यम से काम कर रही है।



डोभालवाला क्षेत्र में लोगों को हैंडवाॅश एवं जूस देती भाजयुमो नेता नेहा जोशी


आज दिनाॅक 10 अप्रैल 2020 को भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी नेहा जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के डोभालवाला, अहीरमण्डी आदि क्षेत्रों में घर-घर जाकर 550 से अधिक लोगों को हैंडवाॅश एवं जूस प्रदान किया। उन्होनें कहा कि लाॅकडाउन के दौरान घर में रहें और किसी भी चीज की आवश्यकता होने पर स्थानीय प्रशासन अथवा मुझे सम्पर्क करें। उन्होंने कहा कि हैंडवाॅश का प्रयोग लगातार हाथ धोने में करते रहे ताकि कोरोना वायरस को जड़ से खत्म किया जा सके। इस दौरान वह सोशल डिस्टिेंसिग का विशेष ध्यान देती नजर आयी। 


संजय मल्ल , मीडिया प्रमुख , बीजेपी , श्रीदेवसुमन मंडल , मसुरी वीधानसभा ।



No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.

Bottom Ad [Post Page]