Gorkha International

Connecting Gorkhas, connecting the world

Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.

Media

Media & Community

Gorkha International connecting Gorkhas connecting the world across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.

10 lakhs+ international audience as per Google Analytics.

Watch Gorkha International on YouTube →

Post Page Advertisement [Top]


मोदी किचन से 6800 लोगों को पहुॅचाया गया भोजन: विधायक गणेश जोशी




देहरादून 08 अप्रैल: विधायक गणेश जोशी द्वारा मसूरी विधानसभा क्षेत्र के गढ़ी कैंट, राजपुर, जाखन, डोभालवाला एवं मसूरी में चलाये जा रहे मोदी किचन के माध्यम से बुधवार को 6800 असहाय एवं जरुरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये गये। विधायक जोशी ने बताया कि यह व्यवस्था लाकडाउन सीमा तक लगातार जारी रहेगी ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे।
     बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिये गये फैसलों की सराहना करते हुए मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कहा कि यदि मुझे दी जाने वाली विधायक निधि को कोविड-19 के संक्रमण को कम करने में खर्च करनी पड़े तो मुझे कोई दिक्कत नहीं। क्योंकि विकास कार्यो भूतकाल से चले आ रहे हैं और भविष्य में भी चलते रहेगें किन्तु कोरोना से आम जनमानस का बचाव की इस वक्त के लिए बड़ी चुनौती है।
       विधायक जोशी ने बताया कि बीरपुर में एक ठेकेदार द्वारा अपने 84 मजदूरों को छोड़कर भागने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद से उन्होनें तत्काल पुलिस के माध्यम से सभी मजदूरों के लिए आटा, चावल, दाल, चीनी, नमक, तेल जैसी दैनिक उपयोग की वस्तुओं का प्रबंध कर दिया गया है। उन्होनं बताया कि यदि किसी भी क्षेत्र में कोई दिक्कत होती है तो मुझे सीधा 9456590813 नम्बर पर काॅल करें।


जनता पार्टी के 40वें स्थापना दिवस 06 अप्रैल के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा कोरोना वायरस कोविड-19 के वारियर्स के लिए विशेष तौर पर व्यक्तिगत प्रशसां करने का काम किये जाने का अनुरोध पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता से किया था, जिसके बाद पार्टी कार्यक्रमों को आगे बढ़ाते हुए मसूरी विधायक गणेश जोशी ने सफाई कार्मिकों (पर्यावरण मित्रों) को पुरुस्कृत किया। 
      सोमवार 6 अप्रैल को देहरादून के कालीदास चैक पर मसूरी विधायक गणेश जोशी ने 25 पर्यावरण मित्रों को सम्मानित करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पर्यावरण मित्रों की भूमिका सबसे अहम और मुख्य है। उन्होनें कहा कि हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता इस लड़ाई में लगे डाक्टरों, नर्सो, पुलिसकर्मियों आदि को सम्मानित करेगें और उनका उत्साहवर्धन करेंगे। 
       इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय मीडिया सहप्रभारी नेहा जोशी, पार्षद सत्येन्द्र नाथ, बबीता सहौत्रा आदि उपस्थित रहे।


 



विगत 07 अप्रैल मंगलवार को  मसूरी विधायक गणेश जोशी ने छावनी परिषद देहरादून में 250 सफाईकर्मियों को पुरुस्कृत किया। विधायक जोशी ने बताया कि कोरोना वारियर्स के तौर पर जंग लड़ने में हमारे पर्यावरण मित्र अग्रिम मोर्चे पर रहते हैं और संकट की इस घड़ी में शहर को स्वच्छ बनाने में लगे हुए हैं। 
        विधायक जोशी ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पर्यावरण मित्रों की भूमिका सबसे अहम है। उन्होनें सभी पर्यावरण मित्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सामाजिक दूरी बनाते हुए हमें स्वच्छता को बनाये रखना है। विधायक जोशी ने बताया कि पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा द्वारा कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने वाले योद्धाओं को सम्मानित किये जाने और उनका मनोबल बढ़ाये जाने की अपील की है।
       इसके उपरान्त, विधायक जोशी ने टपकेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी भरत गिरी जी से मुलाकात कर उन्हें सैनिटाइजर एवं मास्क उपलब्ध कराये। इसके अतिरिक्त, विधायक जोशी ने स्वयं टपकेश्वर मंदिर के मुख्य द्वार एवं अन्य स्थानों को सैनिटाइज करवाया।
 इस अवसर पर छावनी परिषद देहरादून की मुख्य अधिशासी अधिकारी तनु जैन, विष्णु गुप्ता, बंसत उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।


विदित हो कि विधायक जोशी द्वारा अपने एक माह का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष एवं एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिये जाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है।




No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.

Bottom Ad [Post Page]