Gorkha International

Connecting Gorkhas, connecting the world

Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.

Media & Community

Media & Community

Gorkha International connects Gorkhas across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.

7 lakhs+ global audience as per Google Analytics.

Watch Gorkha International on YouTube →

Post Page Advertisement [Top]

सबकी सहेली फाउंडेशन ट्रस्ट, देहरादून, 
Covid 19-Helping Hands:
सबकी सहेली फॉउन्डेशन ट्रस्ट द्वारा covid19 के इस वैश्विक महामारी से बचाव हेतू खाद्य सामग्री के साथ साथ मास्क की भी कमी को महसूस किया गया था। जिसके लिये विशेष स्वंयसेवी बहनों की टीम का गठन किया गया है। जो सामाजिक दूरियों का पालन करते हुये स्वेच्छा से अपने घरों में ही सबकी सहेली के लिये मास्क तैयार कर रही है।  
 
दिनांक 15/ 04/2020 गढ़ी केंट कलिंगा कॉलोनी के साथ साथ गंगोल पंडितवाडी एवं विजय कॉलोनी के जरूरतमंद  भाई बहनों के परिवारों हेतू सूखा खाद्य सामाग्रियों के पैकेटों को भेजा गया। सबकी सहेली द्वारा किये जा रहे कार्य में वरिष्ठ समाज सेवी गोदावरी थापा थापली  ( डेढ़ कुन्तल चावल, 2 कुन्तल आटा एवं 2 कुन्तल आलू ) का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा एवं  विक्रांत शुभम थापली भी अपने योगदान हेतू उपस्थित रहे। 



 


संस्थापक पूजा सुब्बा ने बताया कि उनका उद्देश्य मात्र इतना है की सभी जरूरतमंद तक खाद्य सामाग्री पहुंचे। किसी को भी भूखा ना सोना पड़े। तथा सामाग्रियों की जमाखोरी ना हो। आवश्यकतानुसार  दोबारा भी खाद्य सामाग्री उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा । 


कॉलोनी एवं डाँड़ी 5 परिवार, चक्खूवाला 2 परिवार, गंगोल पंडितवाडी 30 परिवार , विजय कॉलोनी 20 परिवार को वितरित किया गया।


सबकी सहेली  संस्था की शान्ति गुरुंग,  गीता श्रेष्ठ,  देवकी देवान,  माया पंवार,  सीता शर्मा, सुनीता छेत्री,  पूजा सुब्बा एवं उमा उपाध्याय रायवाला एवं मंजू कार्की गुड़गांव से इस विषम परिस्तिथि में अपना पूर्ण सहयोग  दे रही है।


संपर्क सूत्र- 
सबकी सहेली फाउंडेशन ट्रस्ट, देहरादून


No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]