दिनांक 23-4-2020 को सिविल डिफेंस के मुख्य वार्डन डॉ सतीश अग्रवाल के दिशा निर्देश पर लोकेश गर्ग (आई0सी0ओ0) के नेतृत्व में पोस्ट वार्डन विनोद यादव पोस्ट 2 नार्थ केे यशपाल सिंह (सैक्टर वार्डन ) , उत्तम अधिकारी (सैक्टर वार्डन ) तथा आर0पी0शुक्ला (समाज सेवी) ने राजपुर रोड, सालावाला तथा विजय कालोनी क्षेत्र की राशन की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से सम्बंधित समस्या के निवारण हेतु जिला पूर्ति अधिकारी जशवंत सिंह कण्डारी से मिलकर उन्हें क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया । इस सम्बन्ध में जिलापूर्ति अधिकारी द्वारा संज्ञान लेते हुए दिनांक 24-4-2020 को एक विस्तृत आदेश पारित किया गया जिससे की अब सभी क्षेत्रों के लोगों को फायदा मिल जाएगा । इस कार्य में प्रभागीय वार्डन उमेश्वर रावत ,उप प्रभागीय विश्व रमन , उपपोस्ट संजय मल्ल , सेक्टर वार्डन प्रदीप शर्मा व शिव शरण का विशेष सहयोग मिला ।
संजय मल्ल
उपपोस्ट वार्डन
पोस्ट2 नार्थ
देहरादून
सिविल डिफेंस
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.