Gorkha International

Connecting Gorkhas, connecting the world

Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.

Media

Media & Community

Gorkha International connecting Gorkhas connecting the world across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.

10 lakhs+ international audience as per Google Analytics.

Watch Gorkha International on YouTube →

Post Page Advertisement [Top]

त्रिवेंद्र सरकार का बड़ा फैसला । उत्तराखंड के 9 ग्रीन जोन जिलों  में 7 से 6 बजे तक खुलेंगी दुकाने । देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में वर्तमान की 7 से 1 बजे वाली स्थिति बरकरार रहेगी।



देहरादून। भारत सरकार द्वारा दुकानों को खोले जाने के संबंध में जारी गाइडलाइन पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विचार विमर्श किया गया।  बैठक में मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह, डीजीपी श्री अनिल कुमार रतूङी, सचिव श्री अमित नेगी, श्री नितेश झा, श्री शैलेश बगोली, श्रीमती राधिका झा उपस्थित थे।



बैठक में तय किया गया कि ग्रीन जोन वाले 9 पर्वतीय जिलों में भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार दुकानों को खोला जाएगा।



यहां दुकानें सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक खुलेंगी। शराब, नाई आदि जिन दुकानों को प्रतिबंधित रखा गया है, उन दुकानों को बंद रखा जाएगा। चार जिलों देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में वर्तमान की स्थिति बरकरार रहेगी। इन जिलों में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें पहले की तरह सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक ही खुलेंगी।


इंटर स्टेट व इंटर डिस्ट्रिक्ट यातायात पर पहले की तरह ही रोक रहेगी।


इन चार जिलों में यदि किन्हीं क्षेत्रों में शिथिलता दी जानी है तो उसके संबंध मे संबंधित जिलाधिकारी निर्णय लेंगे। 


देहरादून के जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जो आदेश जारी किया है उसके अनुसार देहरादून नगर निगम के समस्त क्षेत्र व डोईवाला के कन्टेनमेंट क्षेत्र (झबरावाला, केशवपुरी बस्ती) को छोड़कर शेष सभी क्षेत्रों की दुकानें जरूरी शर्तें के अनुपालन के साथ प्रातः7 बजे से शाम 6 बजे तक खुल सकेगीं ।


शराब, नाई, होटल-रेस्टोरेंट (होम डिलीवरी हेतु किचन को छोड़कर) पूर्णतया बंद रहेंगी।


यही नहीं अनावश्यक रूप से घूमने वालों और सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन न करने वालों पर आपदा अधिनियम के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। पूरी विस्तृत जानकारी के लिए पढ़े आदेश…


 



 



मुख्यमंत्री ने निजी निर्माण कार्यों की अनुमति दिये जाने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन यह सुनिश्चित कर ले कि सोशल डिस्टेंसिंग को हर हाल में बनाए रखा जाए। लोग बिना काम के बाहर न निकलें। घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग करें। मुख्यमंत्री ने छूट के दायरे में आने वाले 9 जिलों के लोगों से अपील की है कि जरूरी होने पर ही घर से निकले, अनावश्यक बाहर न जाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करें।



मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के जो 09 पहाड़ी जनपद है,जिनमें कोई भी कोविड-19 का मरीज नहीं है,वहां अस्पताल अब पूर्व की भांति खुल जाएंगे और आम जनता का इलाज जैसे पहले करते थे उनका इलाज उन अस्पतालों के माध्यम से कल से ही प्रारंभ कर दिया जाएगा। तमाम लोगों को अभी तक थोड़ा परेशानी हुई उनकी परेशानी भी दूर होगी।


प्रदेश के चुनिंदा अस्पतालों में ही होगा कोविड-19 का इलाज जिसमें मेला अस्पताल हरिद्वार,दून हॉस्पिटल देहरादून, निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर और सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी । इनमें ही अब से कोविड-19 इलाज होगा बाकी अन्य अस्पताल पूर्व की भांति अपना कार्य करेंगे।


 


कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति का गठन किया जाएगा जो ये देखेगी कि कोविड -19 के वजह से अर्थव्यवस्था के नुकसान की हम कैसे भरपाई कर सकते हैं,कैसे हम लोकल रोजगार पैदा कर सकते हैं,अपने नौजवानों को काम दे सकते हैं और जो गरीबों की आर्थिकी को कैसे मजबूत कर सकते हैं। मंत्रिमंडलीय उप समिति में राज्यमंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत व श्रीमती रेखा आर्या सदस्य के रूप में रहेंगे।


25 अप्रैल 2020 की उत्तराखंड की कोरोना स्तिथि ।




No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.

Bottom Ad [Post Page]