दिल्ली की भांति उत्तराखंड में भी शराब पर कोविड टैक्स लगाने के तैयारी को सोच रही है। इसके लिए शराब के दामों में 50 से 60 फीसद तक की बढ़ोतरी की जा सकती है।
दिल्ली सरकार ने आज से कोविड टैक्स 70 % लगाया है । इससे जहां शराब की कीमतों में बढ़ोतरी होगी, वहीं दुकानों में भीड़ भी कम होगी। सरकार का मानना है कि इससे राजस्व में भी इजाफा हो सकता है।
सरकार इस संबंध में विचार कर रही है। एक-दो दिन में इस संबंध निर्णय ले लिया जा सकता है। लॉकडाउन में 40 दिन बाद मिली छूट के दौरान सोमवार को उत्तराखंड में सभी जगह शराब की दुकानों में लंबी कतारें लगीं रहीं। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार अब दिल्ली सरकार की तरह यहां भी शराब पर कोविड टैक्स लगाने की तैयारी में सोच रही है।
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.