Gorkha International

Connecting Gorkhas, connecting the world

Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.

Media & Community

Media & Community

Gorkha International connects Gorkhas across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.

7 lakhs+ global audience as per Google Analytics.

Watch Gorkha International on YouTube →

Post Page Advertisement [Top]


फोटो: *उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों से पौड़ी के 113 लोगों को रवाना करते मसूरी विधायक गणेश जोशी।*


देहरादून 02 मई: मसूरी विधायक गणेश जोशी ने राजपुर के जीआरडी काॅलेज से पौड़ी के लिए 4 बसों को रवाना किया। इन 4 बसों के माध्यम से पौड़ी जनपद के 113 लोगों को देहरादून से भेजा गया है। विधायक गणेश जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद देहरादून और पौड़ी प्रशासन के मध्य वार्ता के उपरान्त सभी लोगों की चिकित्सकीय परीक्षण के बाद अपने-अपने घरों के लिए भेज दिया गया है। विधायक जोशी ने बताया कि इसमें अधिकांश विद्यार्थी थे। उन्होंने बताया कि सभी लोगों के लिए भोजन के पैकेट एवं पानी की व्यवस्था भी की गयी।
         इस अवसर पर थानाध्यक्ष राजपुर अशोक राठौर, पूर्व पार्षद मंजीत रावत, दीपक अरोड़ा, विशाल कुल्हान आदि उपस्थित रहे।
  
*आवश्यक सूचना*
* राजपुर पुलिस से माध्यम से आपके परिचय में यदि कोई सज्जन अपने पैतृक निवास कुमाऊं, (पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत इत्यादि), चमोली अथवा राजस्थान जाना चाहता है। तो दिनांक 03 मई 2020 समय प्रातः 8 बजे स्थान जी.आर.डी. कॉलेज राजपुर देहरादून से सरकारी बसों द्वारा निशुल्क रवानगी होनी है।*  


                 
          विधायक गणेश जोशी ने बताया कि शनिवार को मोदी किचन के माध्यम से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के डोभालवाला में 350 पैकेट, राजपुर में 1700 पैकेट, मसूरी में 800 पैकेट, गढ़ी कैंट 600 पैकेट एवं जाखन में 1600 पैकेट भोजन का वितरण किया गया। विधायक जोशी ने बताया कि मोदी किचन के माध्यम से अब तक दो लाख पचास हजार लोगों को भोजन प्रदान किया जा चुका है।


इस कार्यक्रमों में कोरोना वारियर्स सुश्री नेहा जोशी बीजेपी युथ राष्ट्रीय सहमीडिया, मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, रेखा धस्माना ग्राफिक एरा ,पार्षद भूपेंद्र कठैत ,पार्षद कमल थापा ने उनका बहुत सहयोग किया । 


संजय मल्ल , मीडिया प्रमुख , श्रीदेवसुमन मण्डल, मसुरी विधानसभा , बीजेपी ।


No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]