*राजभवन में सुरक्षाकर्मियों एवं सफाईकर्मियों को इम्युनिटी किट वितरित करते राज्यपाल बेबी रानी मौर्य एवं मसूरी विधायक गणेश जोशी।*
देहरादून 05 अक्टूबर: सोमवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य एवं मसूरी विधायक गणेश जोशी ने राजभवन परिसर में सुरक्षाकर्मियों एवं सफाईकर्मियों को इम्युनिटी किट वितरित किये। इस इम्युनिटी किट में च्वयनप्राश, सैनिटाईजर, काड़ा एवं मास्क प्रदान किये गये। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत इम्युनिटी किट प्रदान किये जाना आवश्यक है। उन्होनें आमजन से अपील की कि सभी लोग मास्क का प्रयोग करें तथा दिन में दो बार काड़ा अवश्य पीयें। उन्होंने विधायक गणेश जोशी के प्रयासों की सराहना की। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र में 10 हजार लोगों को इम्युनिटी किट वितरित किये जाने का लक्ष्य लिया गया है। उन्होंने बताया कि इसकी शुरुवात 02 अक्टूबर को गांधी जयंती से प्रारम्भ की गयी है और यह कार्य लगातार जारी रहेगा। विधायक जोशी ने बताया कि राजभवन में 100 कर्मचारियों को इम्युनिटी किट का वितरण किया गया।
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.