Gorkha International

Connecting Gorkhas, connecting the world

Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.

Media

Media & Community

Gorkha International connecting Gorkhas connecting the world across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.

10 lakhs+ international audience as per Google Analytics.

Watch Gorkha International on YouTube →

Post Page Advertisement [Top]

रूड़की।गोरखा समाज कल्याण समिति की बैठक में कारगिल शहीद की मूर्ति का स्थान बदले जाने पर चर्चा हुई। इसके साथ ही कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। भंगेड़ी में आयोजित गोरखा समाज कल्याण समिति की बैठक में चंद्रशेखर चौक पर स्थापित कारगिल शहीद हरि सिंह थापा की मूर्ति को पुराने स्थान पर विस्थापित करने की मांग को लेकर चर्चा की गई। वहीं बैठक में आगे की रूपरेखा तैयार कर निर्णय लिया गया कि यदि प्रतिमा पुराने स्थान पर नहीं लगाई जाती तो गोरखा समाज सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगा। वही बैठक में सर्वसम्मति से प्रवक्ता पद पर उज्जवल थापा, राजेंद्र गुरुंग को संगठन मंत्री पद पर नियुक्त किया गया। बैठक में अमित गुरुंग के सेवानिवृत्त होने पर समिति की ओर से प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया। समिति में नए सदस्य द्वारा सदस्यता लिए जाने पर उनका स्वागत किया गया। गोरखा समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष जसवंत सिंह थापा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नए सदस्यों से समिति को मजबूती मिलेगी साथ ही उन्होंने कहा कि यदि चंद्रशेखर चौक पर कारगिल शहीद हरि सिंह थापा की प्रतिमा को पुराने स्थान पर नहीं लगाई जाती तो गोरखा समाज आंदोलन करने को मजबूर होगा। इस मौके पर वीरेंद्र, कमल राणा, पिंकी, हरि गुरूंग, भानु गुरूंग, डीबी मल्ल, अनिल गुरूंग, अमित गुरूंग, रविंदर गुरूंग, गीता, वीरेंद्र, तुला सिंह, ज्योति गुरूंग, मानवीर गुरूंग, कमला, बहादुर गुरूंग, सीता देवी आदि लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.

Bottom Ad [Post Page]