21 दिसंबर को विधानसभा परिसर में योग का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।इस दौरान आचार्य बालकृष्ण जी योग से संबंधित विषयों पर अपने आशीर्वचन देंगे
देहरादून 18 दिसंबर। उत्तराखंड विधानसभा में 21 जून 2018 (अंतरराष्ट्रीय योग दिवस) से अनवरत जारी योग श्रृंखला के 31वें कार्यक्रम के अवसर पर पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण रहेंगे बतौर मुख्य अतिथि मौजूद।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने जानकारी दी है कि 21 दिसंबर को विधानसभा परिसर में योग का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।इस दौरान आचार्य बालकृष्ण जी योग से संबंधित विषयों पर अपने आशीर्वचन देंगे, वहीं योग श्रृंखला में मौजूद रहे विधानसभा के कर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने अवगत किया है कि 21 दिसंबर से शीतकालीन सत्र भी प्रारंभ होना है जिसके चलते कई विधायक भी योग कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। बताया है कि विधानसभा परिसर में 21 दिसम्बर को प्रातः 9:30 से 10:30 बजे तक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाना है।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.