*जिले में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक, सुश्री पूनम थापा 41वे बैच की बेस्ट ट्रेनी एवं बेस्ट आउटडोर प्रोबेशनर बनी*
जिला राजगढ़ में पदस्थ 41वे बैच की राज्य पुलिस सेवा की अधिकारी सुश्री पूनम थापा परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक की परिवीक्षा अवधि समाप्त होने पर आज दिनांक 07.12.2020 को पुलिस अधीक्षक, राजगढ़ श्री प्रदीप शर्मा द्वारा उनकी बर्दी पर उप पुलिस अधीक्षक के पदीय प्रतीक चिन्ह (3 स्टार) सजाये गये । सुश्री पूनम थापा द्वारा जिला राजगढ़ में दिनांक 03.08.2018 से पदस्थ होकर विभागीय दायित्वों को बारीकी से सीखा व समझा गया, इस दौरान इनके द्वारा पुलिस अकादमी भौहरी, भोपाल में 14 माह का बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। प्रशिक्षण अवधि समाप्त होने 41वे बैच की सुश्री पूनम थापा को सम्पूर्ण बैच में बेस्ट ट्रेनीज एवं बेस्ट आउटडोर अवार्ड से नवाजा गया है। जिला राजगढ़ में परीवीक्षा अवधि के दौरान सुश्री पूनम थापा द्वारा पुलिस की विभिन्न इकाईयों में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त किया व थाना प्रभारी भोजपुर के पद पर दिनांक 28.06.2020 से 28.09.2020 तक पदस्थ रहकर थाना प्रभारी के पदीय दायित्वों का सफलता पूर्वक निर्वहन किया गया। पुलिस अधीक्षक, श्री प्रदीप शर्मा द्वारा इस मौके पर सुश्री पूनम थापा को उज्वल भविष्य की शुभकामऐं दी गई है।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.