उत्तराखंड मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा राज्य में ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए बनाए गए प्रशिक्षण वीडियो का आज शुभारंभ किया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थियों के व्यापक प्रशिक्षण की व्यवस्था करें और ध्यान रखें कि उन्हें परीक्षा के पूर्व सभी नियमों की जानकारी हो जाए।
पिछले साढ़े तीन सालों में आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं में 5700 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी की गई है। पिछले चयन वर्ष में लगभग 5000 नए पदों पर चयन के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किए गए हैं और शीघ्र ही 2500 पदों पर विज्ञापन जारी किए जाने हैं। परीक्षा में शुचिता एवं पारदर्शिता लाने की दृष्टि से ऑनलाइन परीक्षाएं बेहतर विकल्प हैं।
- मुख्यमंत्री ने किया ऑनलाइन परीक्षा के लिए प्रशिक्षण वीडियो का शुभारम्भ।
- साढ़े तीन सालों में आयोग ने 5700 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी की।
- 5000 नये पदों पर पिछले चयन वर्ष में भर्ती विज्ञापन जारी किये गये।
- 2500 पदों पर जल्द जारी होंगे भर्ती विज्ञापन।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा राज्य में ऑनलाइन परीक्षाएं (कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट) के लिए प्रशिक्षण हेतु वीडियो/मॉकटेस्ट का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा ऑनलाईन जो परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं, अभ्यर्थी को इसके लिए व्यापक स्तर पर विभिन्न माध्यमों से प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि ऑनलाइन परीक्षा होने से पूर्व अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा से संबंधित सभी नियमों की जानकारी हो। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि ऑनलाइन परीक्षाओं से संबंधित सभी जानकारियों एवं मॉकटेस्ट के लिए अभ्यर्थियों/छात्रों को महाविद्यालयों, जिन माध्यमिक स्कूलों में वर्चुअल क्लास की व्यवस्था है, विकासखण्ड, तहसील एवं जनपद स्तर पर भी वर्चुअल एवं अन्य माध्यमों से प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाय। अभ्यर्थियों/छात्रों के फीडबैक भी अवश्य लिये जाए।

No comments:
Post a Comment