Gorkha International

Connecting Gorkhas, connecting the world

Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.

Media & Community

Media & Community

Gorkha International connects Gorkhas across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.

7 lakhs+ global audience as per Google Analytics.

Watch Gorkha International on YouTube →

Post Page Advertisement [Top]

 

%25E0%25A4%25AA%25E0%25A5%2582%25E0%25A4%25B0%25E0%25A4%25A8_%25E0%25A4%25AC%25E0%25A4%25B9%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%25A6%25E0%25A5%2581%25E0%25A4%25B0_%25E0%25A4%25A5%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%25AA%25E0%25A4%25BE


ऋषिकेश 8 दिसंबरl गोरखा राइफल में कार्यरत हवलदार पूरन बहादुर क्षेत्री का देहरादून में हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया जिनका शरीर दर्शनार्थ हेतु उनके निवास स्थान प्रतीत नगर रायवाला में रखा गया जहां पर विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चंद अग्रवाल जी ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र चढ़ाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड सैन्य बहुल क्षेत्र होने के कारण यहां के अनेक युवा सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। समय-समय पर देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए अनेक नौजवानों ने अपना सर्वस्व बलिदान दीया है।
श्री अग्रवाल ने कहा है कि परिजनों के अनुसार हवलदार पूरन बहादुर छेत्री लगभग 19 वर्षों से गोरखा राइफल में अपनी सेवाएं दे रहे थे सैन्य ट्रेनिंग के दौरान हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हुआ है। श्री अग्रवाल ने इसे अपूर्ण क्षति बताया व दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की । प्रतीत नगर रायवाला में सैनिक के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे सैनिक का अंतिम संस्कार हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट पर किया गया ।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व सैनिक राजेश जुगलान, मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, जगमोहन सिंह चौहान, विष्णु थापा सूरज क्षेत्रीय ऋषि पाल शर्मा, राम बहादुर छेत्री, ओमकान्त छेत्री, आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे l

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]