Gorkha International

Connecting Gorkhas, connecting the world

Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.

Media

Media & Community

Gorkha International connecting Gorkhas connecting the world across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.

10 lakhs+ international audience as per Google Analytics.

Watch Gorkha International on YouTube →

Post Page Advertisement [Top]







 



*बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे देहरादून*।










*मुख्यमंत्री विधायकों और कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत*

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने चार दिवसीय दौरे पर आज हरिद्वार से देहरादून पहुंचे। इस दौरान देहरादून रिस्पना पुल से लेकर सर्वे चौक होते हुए राजपुर रोड और बीजापुर गेस्ट हाउस तक उनका भव्य स्वागत किया गया। धर्मपुर विधानसभा सीट, राजपुर विधानसभा सीट, मसूरी विधानसभा सीट और कैंट विधानसभा सीट के विधायकों ने उनका भव्य स्वागत किया। मसूरी विधायक गणेश जोशी जी ने राष्ट्रीयअध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के हाथों से गुब्बारों को उड़ाकर और फूलों के मालाओं से उनका स्वागत किया। 

https://youtu.be/JqZRddWoTE8


उनके साथ गोर्खा कल्याण परिषद राज्यमंत्री टीडी भोटिया , ,हाम्रो स्वाभिमान की प्रदेश अध्यक्ष कमला थापा , माया , निर्मला थापा, पूनम गुरुंग, नीरा थापा, बेला गुप्ता, ज्योति कोटिया , वन्दना बिस्ट , संध्या थापा , बीपी थापा , धनिमाला और असंख्य गोर्खा समाज के लोग थे । श्री देवसुमन मण्डल के अध्यक्ष पूनम नोटियाल , प्रभारी आरएस परिहार और समस्त मण्डल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूलों के मालाओ से राष्ट्रीयअध्यक्ष को स्वागत किया और अभिनंदन किया। श्री नड्डा के स्वागत में राजधानी देहरादून को पोस्टरों-बैनरों से पाट दिया गया है। हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाइवे से लेकर राजधानी की



ईसी रोड, राजपुर रोड तक जगह-जगह राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए बैनर पोस्टर लगाए गए हैं. संगठन की ओर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के भी कटआउट लगाए गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में उनका स्वागत हुआ। 

संजय मल्ल , मीडिया प्रमुख , श्री देवसुमन मण्डल ,महानगर देहरादून, मसूरी विधानसभा ।





No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.

Bottom Ad [Post Page]