Gorkha International

Connecting Gorkhas, connecting the world

Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.

Media & Community

Media & Community

Gorkha International connects Gorkhas across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.

7 lakhs+ global audience as per Google Analytics.

Watch Gorkha International on YouTube →

Post Page Advertisement [Top]



मसूरी विधायक गणेश जोशी ने अपनी पुत्री नेहा जोशी भाजयुमो नेता के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में केदारनाथ त्रासदी में पीड़ित परिवारों के 155 बच्चों को कोट वितरण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रशिद्ध समाजसेवी डॉ एस० फारूख  उपस्थित रहें ।




दिनांक : 15 जनवरी 2021

समय : 03:15 बजे दो०

स्थान : राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, राजपुर रोड, देहरादून।


फोटो : *भाजयुमो नेता नेहा जोशी के जन्मदिवस पर जरुरतमंद बच्चों को कोट वितरित करते समाजसेवी डा0 एस फारुख एवं मसूरी विधायक गणेश जोशी।*


देहरादून 15 जनवरी : शुक्रवार को देहरादून के राजपुर रोड़ स्थित राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 155 छात्र-छात्राओं को प्रसिद्ध समाजसेवी डा0 एस फारुख एवं मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कोट वितरित किये। यह कार्यक्रम भाजयुमो नेता नेहा जोशी के जन्मदिवस के अवसर पर पं0 दीनदयाल उपाध्याय एक्शन एवं रिसर्च सोसाइटी द्वारा आयोजित किया गया था।

मुख्य अतिथि के रुप में कार्यक्रम में पहुंचे समाजसेवी डा0 एस फारुख ने नेहा को जन्मदिवस की षुभकामनाऐं दी और जन्मदिवस के इस मौके पर जरुरतमंद बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाने पर उनका धन्यवाद किया। उन्होनें ‘‘बेटियों का भी जन्मदिन मनाओ गणेश, सिर्फ बेटों का जन्मदिन नहीं मनाया करते‘‘ कहा कि यह आज हम यहां से सीख कर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम किसी होटल या रेस्तरां में भी हो सकता था किन्तु जनसमर्पित भावना का यह उदाहरण प्रस्तुत किया।

       मसूरी विधायक गणेया जोशी ने नेहा को शुभआशीष देते हुए कहा कि हर कोई चाहता है कि उनके बच्चें उनसे ज्यादा नाम कमाऐं और बेटी नेहा ने ऐसा करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि बच्चों को कोट वितरण किये गये हैं ताकि उन्हें ठंड से राहत मिल सके।

        भाजयुमो नेता नेहा जोशी ने कहा कि मुझे इस स्कूल में आकर बहुत खुशी मिलती है क्योंकि इस विद्यालय के बच्चें जो इतना खुश रहते हैं। उन्होनें अपने जन्मदिवस को विशेष बनाने के लिए प्यारे बच्चों का धन्यवाद किया।  

इस अवसर पर समिति के सचिव रमेश जोशी, कोषाध्यक्ष मनोज जोशी, विधायक जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी, विद्यालय के प्रधानाचार्य हुकुम चन्द्र उनियाल, महेश नागिया, प्र्रभा नागिया, मनीषा रावत, संजय राणा, मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष अशुंल चावला, आशीष चौहान, शुभम सिमल्टी, विशाल जिंदल, सचिन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

गोर्खा इंटरनेशनल सुश्री नेहा जोशी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते है ।



No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]