*उत्तराखंड में आठ फरवरी से चलेंगी कक्षा छह से 12 तक की कक्षाएं*
देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट की बैठक में राज्य के विद्यालयों में छह से 12 तक की कक्षाओं की पढ़ाई शुरू करने का फैसला किया गया। तय किया गया कि आठ फरवरी से यह कक्षाएं शुरू हो जाए । कैबिनेट ने तय किया कि कक्षा आठ फरवरी से कक्षा 6 से 12 तक भौतिक रूप से सभी विद्यालय खोले जाएंगे। प्राइवेट और सरकारी दोनों स्कूल खोले जाएंगे, शिक्षा विभाग इसके लिए अलग से एसओपी जारी करेगा। क्लास 8 से 9 क्लास में जाने वाली बालिकाओं को साइकिल के लिए दिया जाने वाला धन अकाउंट में आएगा, इससे सिर्फ साइकिल ही खरीदी जाएगी।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.