Gorkha International

Connecting Gorkhas, connecting the world

Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.

Media & Community

Media & Community

Gorkha International connects Gorkhas across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.

7 lakhs+ global audience as per Google Analytics.

Watch Gorkha International on YouTube →

Post Page Advertisement [Top]

 देहरादून। आज से आप वोटर आईडी की साफ्रट कापी डाउनलोड कर पाएंगे। यह सुविधा वैसी ही होगी, जैसे आधार कार्ड पर मिलती है। चुनाव आयोग की साइट से डिजिटल वोटर आईडी डाउनलोड की जा सकेगी। 25 जनवरी ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ के मौके पर देशभर में इलेक्ट्रानिक इलेक्टोरल पफोटो आईडी कार्ड की सुविधा शुरू कर दी गई है। 

चुनाव आयोग ने दो चरणों में यह सुविधा लान्च की है। पहले चरण में 25 जनवरी से 31 जनवरी के बीच केवल नए वोटर्स जिन्होंने वोटर कार्ड्स के लिए अप्लाई किया है और जिनका मोबाइल नंबर चुनाव आयोग के पास रजिस्टर्ड है, वही डिजिटल वोटर आईडी डाउनलोड कर पाएंगे।

1 फरवरी से सभी वोटर्स अपनी आईडी की डिजिटल कापी डाउनलोड कर सकेंगे बशर्ते उनका मोबाइल नंबर चुनाव आयोग से लिंक हो। जिनका मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, उन्हें ईसी को अपनी डीटेल्स री-वेरिफाई करानी होंगी और मोबाइल नंबर लिंक कराना होगा। तभी वह वोटर आईडी डाउनलोड कर पाएंगे।

डिजिटल वोटर आईडी कार्ड्स भी आधार की तरह पीडीएफ पफार्मेट में होंगे। इन्हें डिजिलाकर पर भी स्टोर किया जा सकेगा। डिजिटल वोटर आईडी कार्ड्स पर एक सिक्योर्ड क्यूआर कोड होगा जिसमें तस्वीरें और डिमाग्रैफिक्स होंगी ताकि उन्हें डुप्लीकेट न किया जा सके।

यहां से डाउनलोड करें अपना वोटर आईडी कार्ड- चुनाव आयोग की वेबसाइट https://voterportal.eci.gov.in या फिर राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (एनवीएसपी) के लागिन पेज https://www.nvsp.in/Account/Login पर जाएं।

अगर आपका अकाउंट नहीं है तो मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी के जरिए अपना अकाउंट बनाएं। यदि है तो अगले स्टेप पर जाएं। एक बार अकाउंट बन जाए तो फिर लागिन पेज पर डीटेल्स एंटर करके लागिन करें।

आपको E-EPIC डाउनलोड का आप्शन दिखेगा। इसपर क्लिक करें तो पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। डाउनलोड की सुविधा 25 जनवरी की सुबह 11.15 बजे के बाद उपलब्ध होगी।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]