*कोरोना वायरस: उत्तराखंड के लिए राहत की खबर कई माह बाद नहीं हुई एक भी मौत*
देहरादून, उत्तराखंड में आज कोरोना के 122 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 95586 पहुंच गया है।
इधर राहत की बात है कि आज 212 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 90942 मरीज ठीक हो हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 122 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई , जिनमें देहरादून जिले से 66 ,हरिद्वार से 10, नैनीताल जिले से 21 , उधमसिंह नगर से 09 ,पौडी से 04 , टिहरी से 04, चंपावत से 02, पिथौरागढ़ से 02 ,अल्मोड़ा 03 ,बागेश्वर से 0 ,चमोली से 0 , रुद्रप्रयाग से 01, उत्तरकाशी से 0 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। जबकि राज्य में आज किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई जबकि 212 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है।
कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 95586 मरीजों में से 90942 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं ,1314 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,1629 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 1701 है।
देहरादून: कोविड-19 के मद्देनजर देहरादून जिले में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर साप्ताहिक बंदी का कड़ाई से पालन हो रहा है। वहीं, बार रेस्टोरेंट इस दिन बंद किए जाने के आदेश थे।
अब जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने आज आदेश जारी कर बताया कि साप्ताहिक बंदी में अब बार रेस्टोरेंट एवं क्लबों का संचालन हो सकेगा।


No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.