ब्रेकिंग न्यूज
भाजपा नेता रामकुमार वालिया बने केंद्र सरकार में दायित्व धारी
--------------------------------------------------------------
भाजपा नेता एवँ पूर्व राज्य मंत्री रामकुमार वालिया आज केंद्र सरकार में दायित्वधारी बनाये गये है उन्हें केंद्र सरकार उर्वरक मंत्रालय में फर्टिलाइजर एडवाइजरी फोरम ( F A F ) का सदस्य /सलाहकार नियुक्त किया है इनका कार्यकाल 2 वर्ष के लिये होगा,
विदित हो कि इस फोरम /कमेटी के अध्यक्ष मा0 उर्वरक मंत्री श्री सदानंद गौड़ा जी है तथा उपाध्यक्ष केंद्रीय उर्वरक राज्यमंत्री है तथा सदस्य सचिव मंत्रालय के उर्वरक सचिव है उनके अलावा कमेटी में कुल 9 सदस्य होंगे ,यह कमेटी मंत्रालय के संचालन एवँ महत्वपूर्ण निर्णय में सलाह देने का कार्य करेगी
श्री वालिया द्वारा इस नियुक्ति के लिये भारत के यशश्वी प्रधानमंत्री मा0 श्री नरेंद्र मोदी जी ,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी एवँ केंद्रीय उर्वरक मंत्री श्री सदानंद गौड़ा जी का आभार व्यक्त किया है.


No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.