Gorkha International

Connecting Gorkhas, connecting the world

Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.

Media & Community

Media & Community

Gorkha International connects Gorkhas across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.

7 lakhs+ global audience as per Google Analytics.

Watch Gorkha International on YouTube →

Post Page Advertisement [Top]

*नौसेना वैसल, टैंक, तोप और लड़ाकू विमान बढ़ाएंगे सैन्यधाम की शान : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी*


देहरादून, 20 अप्रैल 2021, सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, एम0एस0एम0ई0 तथा खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गणेश जोशी द्वारा राज्य के बहुचर्चित सैन्यधाम निमार्ण की तैयारियों को अमली जामा पहनाने की पहल शुरू कर दी है। इस क्रम में राज्य के शहीदों के आंगन की पवित्र धूलि लाने के लिए रूट मैप तैयार करने के काम सैनिक कल्याण निदेशालय  को पहले ही निर्देशित किया जा चुका है। अब इसकी भव्यता में चार चांद लगाने के लिए हैवी आर्मड वैपन की व्यवस्था करने हेतु सैनिक कल्याण मंत्री ने चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ विपिन रावत से मुलाकात कर मांग की है।    

     जैसा कि आप विदित हैं कि देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य का एक भव्य शहीद स्मारक का निर्माण ‘‘सैन्य धाम’’ के रूप में किया जा रहा है। जिसके लिए भूमि पूजन दिनांक 23 जनवरी 2021 को किया जा चुका है। 

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि ‘‘सैन्य धाम को ना केवल ‘शहीद स्मारक‘ की तरह बल्कि एक आकर्षक पर्यटक स्थल  के रूप में भी विकसित करने की योजना है। ताकि प्रदेश के युवाओं एवं देशभर से आने वाले पर्यटकों को भारतीय सेनाओं के त्याग, बलीदान एंव वीरता की सच्ची झलक मिल सके


और वह देश सेवा के लिए प्रेरित हो सकें। सैन्य धाम में स्मारक के साथ-साथ म्यूजियम, बहादुरी पदक गैलरी, विभिन्न महत्वपूर्ण लड़ाइयों का विवरण तथा अन्य भारतीय सेनाओं से जुड़े युद्धक सामान को भी प्रदर्शित किये जाने की योजना है। 

   सैन्य धाम परिसर को और अधिक आकर्षक बनाने हेतु सी0डी0एस0 के माध्यम से निश्प्रयोजित सैनिक उपकरणों की की मांग की गई है। जिसमें 2 सेना के टैंक, 1 वायुसेना का लड़ाकू विमान एवं 1 नौसेना का एक छोटा वैसल, 02 सेना की आर्टिलरी तोपें सहित 2 एयर डिफेंस गन सम्मलित हैं।

     इस पर चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ जनरल विपिन रावत द्वारा राज्य के सैन्यधाम के निमार्ण में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया गया है। उन्होंने कहा कि सैन्यधाम का निर्माण कार्य प्रारम्भ होते ही सेना पूर्ण सहयोग करेगी।



No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]