Gorkha International

Connecting Gorkhas, connecting the world

Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.

Media & Community

Media & Community

Gorkha International connects Gorkhas across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.

7 lakhs+ global audience as per Google Analytics.

Watch Gorkha International on YouTube →

Post Page Advertisement [Top]



 अब 18 से 44 वर्ष के लोगों को वैक्सीन के लिए अब पहले से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने की जरूरत नहीं होगी। स्वास्थ्य  मंत्रालय ने आदेश दिया है कि इस आयु वर्ग के लोग सीधे वैक्सीनेशन केंद्रों पर पहुंचकर टीका लगवा सकेंगे। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक पूरी तरह से प्रक्रिया ऑनलाइन है लेकिन कई बारऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने के बाद भी लोग वैक्सीन के लिए नहीं पहुंचते थे जिससे दिन के अंत में कई बार वैक्सीन बर्बाद होने की नौबत आ जाती है।  अब ऐसे में बिना रजिस्ट्रेशन वाले लोगों को भी मौके पर  टीका लगवाने से पहले मौके पर ही Cowin.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करके  वैक्सीन लगाने की सुविधा से वैक्सीन की बर्बादी कम हो सकेगी। 

देखा जा रहा था कि सरकार की ओर से भले ही एक मोबाइल नंबर से 4 लोगों के ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने की सुविधा दी गई है, लेकिन इसके बाद भी उन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है, जिनके पास इंटरनेट या फिर स्मार्टफोन नहीं है।

लेकिन यह सुविधा सिर्फ सरकारी कोविड वैक्सीनेशन केंद्रों पर ही होगी। फिलहाल यह सुविधा निजी वैक्सीनेशन केंद्रों पर नहीं मिलेगी। प्राइवेट संस्थानों में टीकाकरण के लिए अब भी पहले से ही ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुकिंग करानी होगी। इसके अलावा यह संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों पर भी निर्भर करेगा कि वे इस फैसले को लागू करते हैं या नहीं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को आदेश दिया है कि वे जिला प्रशासन से मोके पर भी ऑन साइट रजिस्ट्रेशन की सुविधा को लागू करने का काम करें।


No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]