Gorkha International

Connecting Gorkhas, connecting the world

Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.

Media & Community

Media & Community

Gorkha International connects Gorkhas across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.

7 lakhs+ global audience as per Google Analytics.

Watch Gorkha International on YouTube →

Post Page Advertisement [Top]

 



उत्तराखंड ड्रग्स डिपार्टमेंट के सहायक औषधि नियंत्रक एस एस भंडारी ने आज स्वयं ऋषिकेश में AIIMS और सरकारीअस्पताल के आसपास रेमदेसीवीर इंजेक्शन के सम्बंध में प्रभावी निरीक्षण किया ।   सहायक औषधि नियंत्रक एस एस भंडारी ने बताया कि विगत 4 दिनों में ऋषिकेश में रेमदेसीवीर इंजेक्शन की 128 वाइल बेची गयी है । ऋषिकेश में मल्होत्रा ऐजेंसी को रेमदेसीवीर इंजेक्शन के लिए अधिकृत किया गया है । 


सहायक औषधि नियंत्रक एस एस भंडारी ने सख्त चेतावनी दी है कि कालाबाजारियों को बक्शा नहीं जायेगा । जो भी दवाईयों की कालाबाजारी करेगा उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी । 

सहायक औषधि नियंत्रक एस एस भंडारी दवा कानून को कड़ाई से पालन करने के लिये पहले से जाने जाते है उनके स्वयं दवाईयों के कैमिस्ट व एजेंसियों में छापामारी व प्रभावी निरीक्षण से  कालाबाजारियों में  कानूनी भय का माहौल बनेगा ।

उनके साथ FDA की पुलिस टीम में जगदीश रतूड़ी , संजय नेगी , योगेंद्र नेगी अन्य मौजूद रहे ।










No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]