Gorkha International

Connecting Gorkhas, connecting the world

Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.

Media

Media & Community

Gorkha International connecting Gorkhas connecting the world across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.

10 lakhs+ international audience as per Google Analytics.

Watch Gorkha International on YouTube →

Post Page Advertisement [Top]




कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के निर्देश का हुआ असर, सीटी स्कैन की दरें हुई निर्धारित


देहरादून 10 मई:सिटी स्कैन कराने जा रहे मरीजों को हो रही काफी दिक्कतों को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देहरादून ने सिटी स्कैन के न्यूनतम शुल्क का निर्धारण कर आदेश जारी कर दिए हैं। जारी किए गए आदेश के अनुसार सिटी स्कैन के लिए मरीजों को अब 16 स्लाइस तक के एचआरसीटी पर 3500 एवं 16 स्लाइस से अधिक के एचआरसीटी के लिए 4000 हजार रुपये का भुगतान करना होगा। ऐसे में अब सिटी स्कैन कराने जा रहे मरीजों से जहां पहले करीब 10 हजार रुपए वसूले जा रहे थे तो वहीं, अब इसके न्यूनतम शुल्क निर्धारण करने से मरीजों को थोड़ी राहत मिलेगी।

      ज्ञात हो कि बीते दिन कैबिनेट मंत्री एवं देहरादून के प्रभारी कोविड मंत्री गणेश जोशी ने इस बाबत स्वास्थ्य सचिव निर्देश दिए थे कि सिटी स्कैन का न्यूनतम शुल्क निर्धारित किया जाए। उनके पास लगातार तमाम मरीजों के फोन आ रहे थे और वह काफी परेशान थे क्योंकि सिटी स्कैन के लिए उनके पास इतने पैसे नहीं थे जबकि उनसे 10-10 हजार रुपये एक सीटी स्कैन की वसूली जा रहे थे। ऐसे में गणेश जोशी के इस पहल के बाद आखिर का मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देहरादून द्वारा सिटी स्कैन के लिए न्यूनतम शुल्क निर्धारित कर दिया है।



No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.

Bottom Ad [Post Page]