उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार चेतन गुरंग बने टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया पब्लिसिटी कमेटी के चेयरमैन
उत्तराखंड ने देश में कई क्षेत्रों में अपना परचम फहराया है । इसी कड़ी में उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष व उत्तराँचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष चेतन गुरंग ने टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया पब्लिसिटी कमेटी के चेयरमैन का प्रभावशाली पद प्राप्त किया व उत्तराखंड के लिये ये उपलब्धि गर्व की बात है साथ ही पत्रकार जगत और गोर्खा जाति के लिये भी ये हर्ष व गौरव का विषय है ।
टेबल टेनिस को पूरे देश में प्रचार प्रसार के लिए व उसके विकास व उत्थान के लिए इस महत्वपूर्ण समिति पब्लिसिटी कमेटी के चेयरमैन के रूप में आपने गौरव हासिल किया उत्तराखंड के लिए खास तौर से उत्तराखंड पत्रकार जगत के लिए बड़े गौरव की बात है। गोर्खा जाति के लिये भी ये हर्ष व गौरव का विषय है । Gorkha International उनको बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं देती है और साथ ही आशा करता है की टेबल टेनिस में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का नाम देश व विदेश में होगा ।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.