हम सभी साथियों की आवाज उठाने और पत्रकार बन्धुवों के सहयोग से आज से सभी करोना किट मे Pulse Oximeter भी डाल दिया जायेगा । भूपेंद्र कठैत पार्षद सालावाला ,देहरादून ।
आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनूप डिमरी जी देहरादून से मुलाकात कर सालावाला पार्षद भूपेंद्र कठैत ने मांग उठाया कि सभी वार्डो मे टीकाकरण की व्यवस्था व करोना जॉंच व्यवस्था कैम्प युद्ध स्तर पर चलाये जाने चाहिए ताकि क्षेत्रवासियो को सुविधाऐ आसानी से मिल सके।
उन्होंने कहा की करोना महामारी मे सभी पार्षदगण चुन्नी लाल , कमल थापा,संजय नौटियाल, नन्दनी शर्मा, सत्येन्द्र नाथ, योगेश घाघट, विमलेश ठाकुर, सुन्दर कुठाल आदि और अन्य सभी जनप्रतिनिधि प्रशासन को हर तरह से सहयोग करनें के लिये तैयार है।
सालावाला पार्षद भूपेंद्र कठैत ने सवाल उठाया की उन्होंने पहले भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून अनूप डिमरी जी से करोना किट मे पूरा सामान (Pulse Oximeter) न होने की बात से अवगत करवाया था । उस पर उनके स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्या कार्यवाही की जा रहीं है ।
सालावाला पार्षद भूपेंद्र कठैत के अनुसार अब उनको मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून अनूप डिमरी जी द्वारा आश्वासन दिया गया है कि आशा द्वारा वितरित केरोना किट में अब पल्स ऑक्सिमिटर भी दिया जायेगा ।






No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.