देहरादून, उत्तराखंड़ चिकित्सा महकमे में राज्यपाल की स्वीकृति के बाद 9 डाक्टरों के तबादले की सूची जारी कर दी है। देहरादून के नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती को बनाया गया है। वर्तमान सीएमओ डॉ. अनूप डिमरी का तबादला स्वास्थ्य महानिदेशालय कर दिया है।
डॉ. शिखा जांगपांगी की प्रमुख अधीक्षक देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उत्तरकाशी में नए सीएमओ विकासनगर से डॉ. केशर सिंह चौहान को बनाया गया। वर्तमान सीएमओ डॉ डीपी जोशी को श्रीनगर बाल रोग के पद पर ट्रांसफर किया गया है।
टिहरी जनपद के लिए डॉ संजय जैन को सीएमओ बनाया गया। टिहरी के सीएमओ डॉ सुमन आर्य का तबादला प्रभारी निदेशाक महानिदेशालय किया गया। चमोली के नये सीएमओ डॉ के के अग्रवाल होंगे, जबकि डॉ जीएस राणा को प्रमुख अधीक्षक चमोली पद पर तबादला किया गया

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.