विक्रम चालकों को राशन किट वितरित करते काबीना मंत्री गणेश जोशी।
देहरादून 01 जून: मंगलवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजपुर रोड़ एवं हाथीबड़कला रुट के 136 विक्रम चालकों को राशन किट वितरित की। उन्होंने कहा कि कोविड के कारण विक्रमों का संचालन बंद होने से चालकों की आमदनी शून्य हो गयी थी और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा इस समस्या से अवगत कराये जाने के बाद हमने सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत राशन किट वितरण करने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि राशन किट में 10 किलो आटा, 05 किलो चावल, तेल, दाल, मसाले एवं चीनी सम्मिलित है।
इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, राजीव गुरुंग, पूर्व पार्षद मंजीत रावत, पार्षद कमल थापा, मंसूर खान, विक्रम यूनियन के अध्यक्ष यागेश्वर राणा आदि उपस्थित रहे।
आज माननीय कैबिनेट मंत्री श्रीगणेश जोशी द्वारा विक्रम जन कल्याण सेवा समिति के विक्रमस्वामियों व चालकों को 150 राशन की किट वितरित की गई इस दौरान मंडल अध्यक्ष श्रीपूनम नौटियाल जी श्री मनीष रावत जी 7 नंबर के पार्षद श्रीकमल थापा जी बिल्लू भाई जी और विक्रम जन कल्याण सेवा समिति के सचिव वाईएस राणा जी उपस्थित थे मैं तहे दिल अपने विक्रम यूनियन परिवार की तरफ से मंत्री जी का आभार प्रकट करता हूं
धन्यवाद.
वाईएस राणा,सचिव , विक्रम जन कल्याण सेवा समिति देहरादून




No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.