श्रीदेवसुमन मण्डल मसुरी विधानसभा द्वारा आज डॉ श्यामा प्रशाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री आरएस परिहार के कहा कि
आजका दिन डा० शयामा प्रसाद मुखर्जी जी का बलिदान दिवस है, वें राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए बलिदान देने वाले महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी भारतीय जनसंघ के संस्थापक व हमारे पथ प्रदर्शक थे । श्रीदेवसुमन मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल के भी कहा कि उनके देशभक्ति के लिए बलिदान दिवस पर मैं उनको कोटि कोटि नमन करता हूँ श्रधांजलि अर्पित करता हूँ । संयोजक निरंजन डोभाल और पार्षद नन्दिनी शर्मा ने भी उनको बारे में कहा कि 370 हटाने धारा 35 a में संशोधन और एक राष्ट्र एक झंडा की कल्पना के लिए वह बलिदान हो गए जो अब हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने साकार किया है । कार्यक्रम में पार्षद भूपेंद्र कठैत , कमल थापा , चुन्नी लाल , संजय नोटियाल ,मंडल महामंत्री सुरेंद्र राणा, राकेश जोशी , महिला मोर्चा अध्यक्ष शर्मा , स्वरूप बिष्ट, पुष्पा बिष्ट, एमपीएस पुंडीर, संदीप पटवाल , मीडिया प्रभारी संजय मल्ल , आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।

































No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.