Gorkha International

Connecting Gorkhas, connecting the world

Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.

Media & Community

Media & Community

Gorkha International connects Gorkhas across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.

7 lakhs+ global audience as per Google Analytics.

Watch Gorkha International on YouTube →

Post Page Advertisement [Top]


देहरादून । मिशन ‘‘साथी हाथ बढ़ाना’’ में लोगों का मिल रहा योगदान

प्रतिष्ठित समाज सेवी और ओलम्पस हाईस्कूल के चेयरमैन कुणाल शमशेर मल्ल के द्वारा 12 राशन की किटें वितरण के लिए भिजवाई गयी । उनके द्वारा  यहाँ और देहरादून के अन्य संगठनों को भी लगातार  राहत सामग्री भिजवाया जा रहा है। उनके इस पुण्य कार्य मे उनकी पत्नी अनुराधा मल्ल जो अब FICCI flo Uttarakhand Chapter  की vice chairperson और Olympus Highschool की प्रिंसिपल भी है लगातार उनके साथ बढ़चढ़ कर सहयोग करती है ।


















 ‘साथी हाथ बढ़ाना’ मिशन की संयोजिका पूर्व राज्य मंत्री व समाज सेवी सारिका प्रधान व समाजसेवी अनिल कक्कड़ की कोरोनाकाल में गरीब व जरूरतमंदों के लिए चलाई जा रही मुहिम में संस्थाओं द्वारा अपना सहयोग दिया जा रहा है। आज दिनांक 3 जून 2021 को सहस्त्रधारा रोड स्थित कार्यालय में सहस्त्रधारा से लगे गांव के 12 गरीब व जरूरतमंदों को राशन की किट वितरित की गई। मिशन ‘साथी हाथ बढ़ाना’ मिशन में आज ओलम्पस हाईस्कूल के चेयरमैन कुणाल शमशेर मल्ल के द्वारा 12 राशन की किटें वितरण के लिए भिजवाई गई थीं जिसे मिशन साथी हाथ बढ़ाना की तरफ से सुश्री प्रधान व अनिल कक्कड़ ने लोगों को वितरित करीं। राशन वितरण कार्यक्रम में मिशन साथी हाथ बढ़ाना की टीम के अलावा ओलम्पस हाईस्कूल के कोआर्डिनेटर मनमोहन व स्कूल की टीम, सेरा गांव के पूर्व प्रघान कृपाल सिंह जवांड़ी, हाम्रो स्वाभिमान कोविदकेअर कोआर्डिनेटर टीम के संजय मल्ल ने भी सहयोग किया ।










No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]