सरकार ने उत्तराखंड में शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियो को ट्रांसफर कर दिया है। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी की तरफ से आज जारी हुए आदेश में कुल 9 शिक्षा अधिकारियों को बदल दिया है । निदेशक माध्यमिक शिक्षा की जिम्मेदारी सीमा जौनसारी व प्रभारी निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा रामकृष्ण उनियाल को बनाया गया है। लम्बे समय से निदेशक रहे आरके कुंवर को निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गई।

देहरादून की सीईओ आशारानी पैन्यूली को सयुंक्त निदेशक एससीईआरटी, देहरादून में सीइओ की जिम्मेदारी मुकुल कुमार सती को दी गई। इसके अलावा वीरेंद्र सिंह रावत को एडी पौड़ी, एसपी खाली को एडी माध्यमिक और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय बनाया गया है। विनोद सेमल्टी को प्रभारी सीईओ और डीईओ बेसिक उत्तरकाशी तथा जितेंद्र सक्सेना को प्राचार्य डायट उत्तरकाशी बनाया गया है।
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.