Gorkha International

Connecting Gorkhas, connecting the world

Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.

Media

Media & Community

Gorkha International connecting Gorkhas connecting the world across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.

10 lakhs+ international audience as per Google Analytics.

Watch Gorkha International on YouTube →

Post Page Advertisement [Top]





 सेलाकुई के शंकरपुर गांव में सर्व महिला शक्ति समिति ने बांटा राशन, उदास चेहरों पर आई रौनक 


देहरादून। लगातार चल रहे लॉकडाउन के दौरान सेलाकुई के पास शंकरपुर गांव के कई लोग जब राशन की मांग को लेकर कुछ नेताओं के पास पहुंचे तो उन्हें जवाब मिला कि यह उनका एरिया नहीं है। उस समय जैसे तैसे करके लोगों ने अपना गुजारा किया। लेकिन जब सर्व महिला शक्ति समिति की अध्यक्षा शिवानी कौशिक गुप्ता के जरूरतमंदों के लिए किए जाने वाले काम के बारे में गांव की गीता देवी को पता चला तो उनसे रहा नहीं गया। 

गीता ने स्वयं किसी तरह संपर्क कर गांव में लोगों की स्थिति के बारे में उन्हें बताया। इसके बाद शिवानी कौशिक गुप्ता ने गांव के लगभग 100 परिवारों के लिए राशन इकट्ठा किया और महिलाओं, युवतियों, बच्चियों के लिए सेनेटरी पैड लेकर गांव में पहुंची। उन्होंने वहां सभी को राशन दिया। 

गांव में जरूरतमंद लोगों के राशन लेते समय सभी ने सर्व महिला शक्ति समिति की अध्यक्ष शिवानी कौशिक गुप्ता का आभार जताया। लेकिन शिवानी का कहना था कि वह अगर किसी को भी मदद करने में किसी प्रकार से सक्षम हैं तो वह पीछे नहीं हटेंगी चाहे वह कोई भी क्षेत्र हो वह हर जरूरतमंद की मदद को तैयार हैं।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.

Bottom Ad [Post Page]