Gorkha International

Connecting Gorkhas, connecting the world

Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.

Media & Community

Media & Community

Gorkha International connects Gorkhas across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.

7 lakhs+ global audience as per Google Analytics.

Watch Gorkha International on YouTube →

Post Page Advertisement [Top]

 

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट रूम में जज के सामने ही गैंगस्ट जीतेन्द्र गोगी को गोलियों से भून डाला,पुलिस फायरिंग में वकील बनकर आये दोनों ढेर 








 कोर्ट मे शूट आउट का एक्सक्लूसिव वीडियो 



दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी और गैंगस्टर जितेंद्र गोगी समेत 3 लोगों की मौत हो गई।  हमलावर वकील के वेश में आए थे । यह घटना कोर्ट रूम नंबर 207 में हुई । जितेंद्र उर्फ गोगी को तिहाड़ जेल में बंद था, जिसे शुक्रवार को पेशी के लिए लाया गया था. इसी दौरान रोहिणी कोर्ट के परिसर में बदमाशों के बीच शूटआउट हो गया. रोहिणी कोर्ट परिसर में हुई फायरिंग के बाद इलाके को सील कर दिया गया है. इस दौरान मची भगदड़ में एक महिला वकील भी घायल हुई है।

कहा जा रहा है कि दिल्ली के टिल्लू गैंग ने जितेंद्र की हत्या की है।जो दो हमलावर ढेर हुए हैं, उनमें एक राहुल है जिसपर 50 हजार का इनाम है। जबकि एक दूसरा बदमाश है।
दो साल पहले पकड़ा गया था जितेंद्र
जितेंद्र को दो साल पहले ही स्पेशल सेल ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के मुताबिक, जितेंद्र गोगी ने अपराध के जरिए अकूत संपत्ति कमाई थी. जितेंद्र गोगी के नेटवर्क में 50 से ज्यादा लोग हैं।
 गोगी के साथ कुलदीप फज्जा को भी पकड़ा गया था. कुलदीप फज्जा जीटीबी अस्पताल से फरार हुआ था जिसके बाद उसका एनकाउंटर हुआ।
कोर्ट परिसर में भारी सुरक्षा व्यवस्था रहती है और सबकी गेट पर ही चेकिंग होती है। चूंकि हमलावरों ने वकील की ड्रेस पहनी हुई थी तो माना जा रहा है कि इस वजह से वो लोग आसानी से सुरक्षा चेकिंग से बच निकले। हालांकि यहां यह सवाल उठता है कि वह दोनों हथियार लेकर चले आए और किसी को पता तक नहीं चला।
 मीडिया से बात करते हुए एक वकील ने बताया कि जब हमला हुआ तो जज और जितेंद्र के बीच में मात्र एक मीटर का फासला था। यहीं पर ताबड़तोड़ गोलियां चलीं।
गैंगस्टर गोगी पर हत्या, फिरौती, पुलिस पर हमला करने के मामले चल रहे थे। 

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]