उत्तराखंड ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, एसएस भंडारी को मिली मुख्यालय की जिम्मेदारी
देहरादून। उत्तराखंड के औषधि नियंत्रण महकमे में जारी आदेश के तहत महकमे में व्यापक फेरबदल किया गया है।
जारी किए गए आदेशों के अनुसार सहायक औषधि नियंत्रक एसएस भंडारी को मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जल्द ही उनके ड्रग कंट्रोलर के पद पर जॉइनिंग के आदेश अलग से जारी होने की उम्मीद है।
वहीं, वर्तमान में कार्यवाहक ड्रग कंट्रोलर ताजबर सिंह को सहायक औषधि नियंत्रक कुमाऊँ मंडल बनाया गया है जबकि सहायक औषधि नियंत्रक हेमंत भंडारी को गढ़वाल मंडल का प्रभार दिया गया है। FDA के कमिशनर अरुणेंद्र चौहान ने बताया की औषधि नियंत्रक के पद के लिए जल्द ही अलग से आदेश जारी किया जाएगा। बता दे कि एस एस भंडारी को तेज तर्रार इमानदार अफसर माना जाता है। उनकी अगवाई में विभाग देहरादून से लेकर हरिद्वार रुड़की में कई बड़ी कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दे चुका है। जिसको गोर्खा इंटरनेशनल ने पूर्व मे प्रमुखता से लिखा था।








No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.