Gorkha International

Connecting Gorkhas, connecting the world

Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.

Media

Media & Community

Gorkha International connecting Gorkhas connecting the world across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.

10 lakhs+ international audience as per Google Analytics.

Watch Gorkha International on YouTube →

Post Page Advertisement [Top]

औषधि नियंत्रण विभाग उत्तराखंड के सुरेंद्र सिंह भंडारी सहायक नियंत्रक मुख्यालय के नेतृत्व में टीम ने प्रेम नगर देहरादून में संयुक्त औचक निरीक्षण मे कई मेडिकल स्टोर के विक्रय लाइसेंस  निलंबित  




 खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन के आयुक्त डॉ पंकज पांडे से प्राप्त निर्देशानुसार औषधि नियंत्रण विभाग उत्तराखंड द्वारा सुरेंद्र सिंह भंडारी सहायक नियंत्रक मुख्यालय के नेतृत्व में टीम गठित करते हुए प्रेम नगर देहरादून में संयुक्त औचक निरीक्षण किए गए हैं  जिनमें भाटिया मेडिकल स्टोर पर अनियमितता पाए जाने के कारण मौके पर ही वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार ,के द्वारा विक्रय लाइसेंस को निलंबित करने की संस्तुति की गई तथा फर्म को 3 दिन के लिए बंद कर दिया गया। इसी प्रकार पंकज मेडिकल स्टोर  प्रेम नगर देहरादून में साफ सफाई व्यवस्था उचित ना होने के कारण विक्रय लाइसेंस  को निलंबित किया  है। तथा फर्म से संदिग्ध औषधियों के नमूने लिए गए हैं कान्हा मेडिकल स्टोर से सैनिटाइजर के नमूने लिए गए हैं दवाओं की गुणवत्ता की जांच करने हेतु छह फर्मों से दवाओं के नमूने एकत्र किए गए जिनको परीक्षण हेतु लैब में भेजा जा रहा है । ड्रग्स विभाग द्वारा यूनिक फार्मेसी प्रेम नगर देहरादून के विक्रय लाइसेंस को को निरस्त करने की संस्तुति अनुज्ञापन प्राधिकारी गढ़वाल मंडल को की है    विभाग के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया है कि औचक निरीक्षण का उद्देश्य स्वापक एवं मना प्रभावी औषधियों की निगरानी करना दवा की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने तथा चिकित्सक के पर्चे के बिना दवाओं का वितरण ना  करने के संबंध में अधिकारियों द्वारा दवा दुकानदारों को निर्देशित किया गया औषधि नियंत्रण विभाग की टीम में सहायक औषधि नियंत्रक , गढ़वाल मंडल । मुख्यालय ,वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार पुलिस विजिलेंस एस,आई, जगदीश रतूड़ी, कांस्टेबल योगेंद्र सिंह  ,कांस्टेबल संजय नेगी, उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.

Bottom Ad [Post Page]