आज दिनांक 29/10/2021 श्री गंगा उद्धार सेवा समिति के तत्वाधान में प्राचीन गौतम कुंड मंदिर, चंद्रबनी में दिपावली पर्व के पावन अवसर पर "दीपावली मेले" का शुभारंभ माननीय महापौर श्रीमान सुनील उनियाल गामा जी के कर कमलों द्वारा किया गया। परम श्रद्धेय महंत हेमराज महाराज जी ने सभी अतिथियों एवम् श्रद्धालु भक्तजनों को दीवाली की हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वचन दिया। इस अवसर पर वीर गोर्खा समिति एवम् स्थानीय कलाकारों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर गोर्खाली सुधार सभा उपाध्यक्ष पूजा सुब्बा, वीर गोर्खा कल्याण समिति सचिव देवीन शाही, पार्षद राजेश परमार , पार्षद मोहन गुरूंग , पार्षद सुखबीर बुटोला ,श्री व श्रीमती उर्मिला तामांग, जी डी एफ अध्यक्ष सूर्य बिक्रम शाह ,गोर्खा इंटरनेशनल संपादक संजय मल्ल ,नरेन्द्र खनाल व अन्य सम्मानित अथितिगण उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.