Gorkha International

Connecting Gorkhas, connecting the world

Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.

Media

Media & Community

Gorkha International connecting Gorkhas connecting the world across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.

10 lakhs+ international audience as per Google Analytics.

Watch Gorkha International on YouTube →

Post Page Advertisement [Top]


 *क्रूज ड्रग्स पार्टी: Shah Rukh के बेटे Aryan से पूछताछ जारी, कहा- गेस्ट के रूप में बुलाया गया*


मुंबई से गोवा जा रहे एक लग्जरी क्रूज में ड्रग्स पार्टी हो रही थी, जिसपर बीच में ही एनसीबी की टीम ने धावा बोल दिया. पार्टी में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन का नाम भी सामने आया है. उनसे एनसीबी की टीम पूछताछ कर रही है. जबकि 8 लोगों को इस केस में गिरफ्तार कर लिया गया है.


बीच समंदर चल रही ड्रग्स पार्टी पर छापा मारकर एनसीबी ने तहलका मचा दिया है. समंदर में एनसीबी का ये अबतक का पहला और बड़ा ऑपरेशन है. 


पूछताछ में बॉलीवुड स्टार शाहरुख के बेटे आर्यन ने बताया है कि उन्हें गेस्ट के रूप में पार्टी में बुलाया गया था और उन्होंने पार्टी में शामिल होने के लिए कोई पैसा नहीं दिया. एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया है कि आर्यन को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है.


*आर्यन ने क्या बताया*


एनसीबी से पूछताछ में आर्यन ने ये भी दावा किया है कि उस पार्टी में उनके नाम पर लोगों को इनवाइट किया गया था. सूत्रों ने ये भी बताया कि क्रूज के अंदर चल रही पार्टी का एक वीडियो भी एनसीबी के हाथ लगा है, जिसमें आर्यन दिखाई दे रहे हैं. आर्यन ने पार्टी के दौरान व्हाइट टी-शर्ट, ब्लू जींस, रेड ओपन शर्ट और कैप लगा रखी थी. एनसीबी से जुड़े सूत्रों से ये भी पता चला है कि जिन लोगों को पकड़ा गया है, उनके पास से रोलिंग पेपर भी मिले हैं.


*मोबाइल फोन जब्त, चैट्स खंगाल रही एनसीबी*


एनसीबी के अधिकारियों ने शाहरुख के बेटे आर्यन का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है. उनके मोबाइल फोन से मिले चैट्स को खंगाला जा रहा है. बताया जा रहा है कि बाकी जो लोग भी हिरासत में लिए गए हैं, उनके मोबाइल फोन भी जब्त कर जांच की जा रही है.


इस मामले में दिल्ली से आईं तीन लड़कियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. तीनों बड़े कारोबारियों की बेटी बताई जा रहीं हैं.


एनसीबी के दिल्ली हेडक्वार्टर से इस पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है. एनसीबी के अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में न्यायसंगत और कानून के दायरे में जांच की जा रही है. जिसकी भी भूमिका होगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.


*ट‍िप के आधार पर एनसीबी ने क‍िया पीछा*


जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है. वे अपनी टीम के साथ मुंबई में उस शिप पर सवार हो गए थे. लेकिन जब शिप बीच समुद्र में पहुंचा, वहां पर एक ड्रग पार्टी का आयोजन हुआ. उस पार्टी में बड़े स्तर पर ड्रग्स का सेवन देखा गया.


खबर है कि दिल्ली की एक कंपनी Namascray Experience ने इस पार्टी का आयोजन किया था, एक यात्री के टिकट की कीमत 80 हजार रुपये थी. जिस शिप पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है कि वो मुंबई की Cordelia Cruise है.

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.

Bottom Ad [Post Page]